देश

मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड की एक पीड़िता के साथ सामूहिक बलात्कार, इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल अस्पताल में कराया गया भर्ती, मामला दर्ज

बिहार के पश्चिम चंपारण जिला के नगर थाना में मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड की एक पीड़िता ने अपने साथ सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज कराया है. पश्चिम चंपारण जिला मुख्यालय बेतिया के नगर थाना अध्यक्ष शशिभूषण ठाकुर ने रविवार को बताया कि पीड़िता को इलाज के लिए शनिवार देर शाम गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड की एक पीड़िता के साथ सामूहिक बलात्कार, इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल अस्पताल में कराया गया भर्ती, मामला दर्ज
(प्रतीकात्मक तस्वीर) Photo Credits: PTI)

बिहार (Biahr) के पश्चिम चंपारण जिला के नगर थाना में मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड की एक पीड़िता ने अपने साथ सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज कराया है. पश्चिम चंपारण जिला मुख्यालय बेतिया के नगर थाना अध्यक्ष शशिभूषण ठाकुर (Sasibhushan Thakur) ने रविवार को बताया कि पीड़िता को इलाज के लिए शनिवार देर शाम गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

उसकी मेडिकल जांच आज डाक्टरों की टीम द्वारा की गयी है. उन्होंने बताया कि महिला थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है. पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि शुक्रवार की रात वह अपने मुहल्ले में ही थी. इसी दौरान कार सवार चार लोगों ने उसे गाड़ी के भीतर खींच लिया.

यह भी पढ़ें : मुंबई: गोवंडी में महिला के साथ सामूहिक बलात्कार के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने चलती गाड़ी में उसके साथ बलात्कार किया और फिर उसे वापस मोहल्ले के पास छोड़ कर फरार हो गए. उसमें कहा है कि आरोपियों ने नकाब पहना हुआ था, लेकिन विरोध के दौरान पीड़िता उनका नकाब हटाने में कामयाब रही.

सभी युवक एक ही परिवार के हैं. नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि शनिवार को पीड़िता ने नगर थाने में घटना की शिकायत दर्ज करायी. जिसके बाद उसे महिला थाने के संरक्षण में अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन्होंने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि हो पाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2019 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).