देश

Jagdeep Dhankhar Resigns: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पद से दिया इस्तीफा, स्वास्थ्य कारणों का दिया हवाला

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) ने सोमवार को अपने पद से अचानक इस्तीफा दे दिया. इस्तीफे की वजह उन्होंने स्वास्थ्य कारणों को बताया है. उन्होंने कहा कि वह अब अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहते हैं.

Jagdeep Dhankhar Resigns: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पद से दिया इस्तीफा, स्वास्थ्य कारणों का दिया हवाला
Jagdeep Dhankhar

नई दिल्ली: भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) ने सोमवार को अपने पद से अचानक इस्तीफा दे दिया. इस्तीफे की वजह उन्होंने स्वास्थ्य कारणों को बताया है. उन्होंने कहा कि वह अब अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहते हैं और डॉक्टरों की सलाह का पालन करेंगे. यह फैसला देश के राजनीतिक हलकों में एक चौंकाने वाला घटनाक्रम माना जा रहा है. धनखड़ ने अपना त्यागपत्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपा है.

राष्ट्रपति मुर्मू को संबोधित अपने पत्र में जगदीप धनखड़ ने लिखा, 'स्वास्थ्य की प्राथमिकता और चिकित्सकीय सलाह का पालन करते हुए, मैं भारत के उपराष्ट्रपति पद से तत्काल प्रभाव से त्यागपत्र दे रहा हूं.' उन्होंने राष्ट्रपति को उनके सहयोग और सौहार्दपूर्ण संबंधों के लिए धन्यवाद दिया. साथ ही प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद को भी उनके सहयोग और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया.

जगदीप धनखड़ 11 अगस्त 2022 को भारत के 14वें उपराष्ट्रपति बने थे. अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने राज्यसभा के सभापति के रूप में सशक्त और अनुशासित भूमिका निभाई. वह अपने स्पष्ट विचारों और संवैधानिक मुद्दों पर मुखर राय के लिए जाने जाते रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2025 09:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).