Noida: नोएडा में वाहन चोर गिरफ्तार, दिल्ली से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद
थाना सूरजपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार रात चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
नोएडा, 12 मार्च : थाना सूरजपुर पुलिस (Surajpur Police) ने बृहस्पतिवार रात चोरी की मोटरसाइकिल (Motorcycle) के साथ एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. वहीं, नोएडा के थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर 9 से चोरों ने बृहस्पतिवार रात एक दुकान के बाहर रखा लाखों रुपये मूल्य का एल्युमीनियम तार चोरी कर लिया.
थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात गश्त के दौरान पुलिस दल ने एक सूचना के आधार पर वाहन चोर को गिरफ्तार किया. यह भी पढ़ें : Coal Smuggling Case: कोयला तस्करी मामले में सीबीआई ने अभिषेक बनर्जी के परिजनों को भेजा समन – ians
उसकी पहचान विनीत पुत्र राजवीर के तौर पर हुई है. उन्होंने बताया कि विनीत के पास पुलिस ने दिल्ली से चोरी की गई एक मोटरसाइकिल बरामद की, जिसकी उसने नंबर प्लेट बदली हुई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2021 03:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

