Varanasi Horror: वाराणसी में खौफनाक वारदात, नशा देकर 23 दरिंदों ने सात दिन तक 19 वर्षीय युवती से किया गैंगरेप
वाराणसी से दिल दहला देने वाली एक खबर सामने आई है. एक 19 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया है कि जब वह 29 मार्च को लापता हुई, तब से लेकर 4 अप्रैल को घर लौटने तक उसे अलग-अलग स्थानों पर 23 लोगों ने बारी-बारी से रेप किया.
वाराणसी से दिल दहला देने वाली एक खबर सामने आई है. एक 19 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया है कि जब वह 29 मार्च को लापता हुई, तब से लेकर 4 अप्रैल को घर लौटने तक उसे अलग-अलग स्थानों पर 23 लोगों ने बारी-बारी से रेप किया. इस मामले में पुलिस ने अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी की तलाश में छापेमारी जारी है. यह मामला पुलिस और समाज दोनों के लिए एक गहरी चिंता का विषय बन गया है.
पीड़िता वाराणसी के पांडेपुर लालपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है. 29 मार्च को वह अपने एक दोस्त के घर जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन फिर घर नहीं लौटी. 4 अप्रैल को जब वह वापस लौटी, तो उसने अपने परिवार को आपबीती सुनाई. इसके बाद उसके परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी.
कैसे बनी दरिंदों की शिकार
पीड़िता ने बताया कि उसे पहले एक आरोपी लंका इलाके के एक कैफे में ले गया और वहीं पहली बार उसके साथ रेप हुआ. इसके बाद एक के बाद एक आरोपी उसे अलग-अलग जगहों पर ले जाते रहे कहीं हाइवे, कहीं होटल, कहीं कैफे और गोदाम और नशा देकर उसके साथ गैंगरेप करते रहे. कहीं उसे जबरन क्लाइंट को मसाज देने को कहा गया, तो कहीं नशे में धुत कर रातभर अत्याचार झेलना पड़ा.
आरोपियों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें जुटीं
डीसीपी वरुणा जोन चंद्रकांत मीणा ने बताया कि युवती की मां की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है. आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराएं 70(1) (गैंगरेप), 74 (मर्यादा का अपमान), 123 (हानिकारक पदार्थ देना), 126(2) (गति में रुकावट), 127(2) (ग़लत तरीके से बंधक बनाना) और 351(2) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है. एसीपी कैंट विदुष सक्सेना ने बताया कि अब तक छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और बाकी की तलाश जारी है.
नशे में किया अत्याचार
युवती ने अपने बयान में बताया कि अधिकतर आरोपियों ने उसे पहले नशे में धुत किया और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. कई बार उसे होटल या गोदाम में बंद कर उसके साथ कई लोगों ने बारी-बारी से दरिंदगी की.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2025 11:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

