PM मोदी का बंगाल को तोहफा, हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच Vande Bharat Express की शुरुआत, 7 घंटे 45 मिनट में तय करेगी 564 KM की दूरी
हावड़ा स्टेशन से पूर्वोत्तर के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले न्यू जलपाईगुड़ी के बीच वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाए जाने के मौके पर अपनी साथियों के साथ ट्रेन के डिब्बे से सफर कर रही एक छात्रा ने कहा कि यह ट्रेन “एक विमान जैसी लगती है.
कोलकाता, 30 दिसंबर : हावड़ा स्टेशन से पूर्वोत्तर के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले न्यू जलपाईगुड़ी के बीच वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाए जाने के मौके पर अपनी साथियों के साथ ट्रेन के डिब्बे से सफर कर रही एक छात्रा ने कहा कि यह ट्रेन “एक विमान जैसी लगती है.” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने शुक्रवार को डिजिटल माध्यम से ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. कमांड हॉस्पिटल केंद्रीय विद्यालय में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली वैष्णवी माने और आठवीं कक्षा की छात्रा तनुश्री पहली ट्रेन के संचालन की गवाह बनकर खुश हैं.
ट्रेन में वायुगतिकीय (एयरोडायनेमिकली) रूप से डिजाइन किया गया एक इंजन है, जो आगे से कुछ हद तक लाइनर विमान की तरह दिखता है. जबकि ट्रेन की सीटें भी इसे किसी विमान जैसा रूप देती हैं.
फोर्ट विलियम स्कूल में 11वीं कक्षा के छात्र सोहम मुखर्जी ने भी कहा, “इस ट्रेन की सवारी करना अद्भुत लगता है.” एक अधिकारी ने कहा कि हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी का उद्घाटन परीक्षण अनिल कुमार कर रहे हैं, जो लगभग 32 वर्षों से ट्रेनें चला रहे हैं. वह राजधानी और शताब्दी एक्सप्रेस चला चुके हैं. रेलवे अधिकारी ने कहा कि वरिष्ठ सहायक लोको पायलट कमलेश कुमार उनकी सहायता करते हैं, जो छह साल से नौकरी कर रहे हैं. यह भी पढ़ें : Punjab 2022: ‘आप’ का सत्ता में आना, कानून-व्यवस्था ‘बिगड़ना’ और मूसेवाला की हत्या बने चर्चा के विषय
सप्ताह में छह दिन हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने के लिए चालक दल के पांच समूहों को गाजियाबाद में प्रशिक्षित किया गया है. जलपाईगुड़ी के सांसद जयंत रॉय ने कहा कि सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत सेवा शुरू होने के साथ बंगाल में कनेक्टिविटी में एक नए युग की शुरुआत हो गई है. भाजपा सांसद ने ‘पीटीआई-’ से कहा, “यह राज्य के लिए एक बड़ी छलांग है और इससे उत्तर बंगाल में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा.”
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2022 01:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

