Uttarakhand: परिवार के पांच सदस्यों की गला रेतकर हत्या
उत्तराखंड में ऋषिकेश (Rishikesh) के समीपवर्ती रानीपोखरी क्षेत्र में सोमवार को एक व्यक्ति ने अपने परिवार के पांच सदस्यों की कथित तौर पर गला रेत कर हत्या कर दी.घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है. पुलिस ने आरोपी महेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है हालांकि, अभी तक आरोपी ने हत्या के कारणों का खुलासा नहीं किया है .प्राप्त जानकारी के अनुसार, नागाघेर निवासी कुमार ने सुबह सात बजे अपनी मां, पत्नी तथा तीन पुत्रियों की हत्या कर दी.
उत्तराखंड में ऋषिकेश (Rishikesh) के समीपवर्ती रानीपोखरी क्षेत्र में सोमवार को एक व्यक्ति ने अपने परिवार के पांच सदस्यों की कथित तौर पर गला रेत कर हत्या कर दी.घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है. पुलिस ने आरोपी महेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है हालांकि, अभी तक आरोपी ने हत्या के कारणों का खुलासा नहीं किया है .प्राप्त जानकारी के अनुसार, नागाघेर निवासी कुमार ने सुबह सात बजे अपनी मां, पत्नी तथा तीन पुत्रियों की हत्या कर दी. यह भी पढ़ें: UP: बाढ़ के पानी में तैरकर प्रयागराज की सड़कों पर पहुंचा मगरमच्छ, पकड़ने में वन विभाग को करना पड़ा मशक्त- Video
घटना की सूचना मिलते ही देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर व पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कमलेश उपाध्याय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे.उपाध्याय ने बताया कि कुमार मूलत: उत्तरप्रदेश के बाँदा जिले का रहने वाला है. यहां वह नागाघेर में रह रहा था और सोमवार सुबह आरोपी ने अपनी माँ बीतन देवी (75), पत्नी नीतू देवी (36), तीन पुत्रियों की कथित तौर पर गला रेतकर हत्या कर दी .
पुलिस ने मौके से खून से सना चाकू बरामद कर लिया है.उन्होंने बताया कि कुमार की एक पुत्री अपनी बुआ के यहां तपोवन गयी हुई थी,जिससे उसकी जान बच गयी.उपाध्याय ने बताया कि आरोपी कोई काम नहीं करता था, उसका एक भाई विदेश में है और उसके द्वारा भेजे गए पैसों से ही आरोपी के घर का खर्चा चलता था .
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2022 11:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

