देश

Uttarakhand: नाबालिग से रेप के आरोप में उत्तराखंड पुलिस का एएसआई गिरफ्तार, सरकारी क्वार्टर के शौचालय में की घिनौनी हरकत

उत्तराखंड (Uttarakhand) की देहरादून में रविवार को सरकारी क्वार्टर के शौचालय के भीतर एक 11 वर्षीय लड़की के साथ कथित रूप से दुष्कर्म (Rape) करने वाले 35 वर्षीय एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) को गिरफ्तार किया गया है.

Uttarakhand: नाबालिग से रेप के आरोप में उत्तराखंड पुलिस का एएसआई गिरफ्तार, सरकारी क्वार्टर के शौचालय में की घिनौनी हरकत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Newsplate)

देहरादून: उत्तराखंड (Uttarakhand) की राजधानी (Dehradun) देहरादून में रविवार को सरकारी क्वार्टर के शौचालय के भीतर एक 11 वर्षीय लड़की के साथ कथित रूप से दुष्कर्म (Rape) करने वाले 35 वर्षीय एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) को गिरफ्तार किया गया है. सोमवार शाम एएसआई को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.

मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता के पिता नेत्रहीन हैं, जबकि मां ने आरोपी की पहचान संजीव जगुड़ी (Sanjiv Jagudi) के रूप में की है और केस दर्ज करवाया है. पुलिस ने बताया कि वर्तमान में जगुड़ी को राज्य पुलिस के देहरादून के 112 आपातकालीन हेल्पलाइन केंद्र में तैनात किया गया था. आरोपी और पीड़ित परिवार दोनों एक ही परिसर में रहते हैं. 4 Year Old Girl Raped Killed in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में 4 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि “रविवार की दोपहर पीड़ित लड़की शौचालय गई थी. जब लड़की कुछ समय के बाद वापस नहीं लौटी, तो उनकी मां पता करने गई. शौचालय के पास पहुंचने के बाद मां ने कई बार आवाज दी लेकिन अंदर से दरवाजा बंद था और कोई जवाब नहीं मिला. तभी अचानक आरोपी शौचालय के अंदर से दरवाजा खोलकर निकला और भाग गया.”

उन्होंने कहा कि जब महिला शौचालय में घुसी तो उसने अपनी बेटी को अचेत अवस्था में पाया. फिर वह लड़की को घर ले गई और पड़ोसियों को बुलाया. पड़ोसियों में से किसी ने पुलिस को फोन पर घटना की जानकारी दी. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर लड़की को अस्पताल पहुंचाया. इसके बाद शाम को मां की शिकायत पर जगुड़ी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पोस्को एक्ट के तहत बलात्कार का मामला दर्ज किया गया. और उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2020 03:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).