देश

Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘लत‘ फिल्म का लोकार्पण, बोलें- नशे को रोकना हम सबकी जिम्मेदारी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास में समाज में फैल रहे नशे के कुप्रभाव को कम करने से संबंधित डाक्यूमेंट्री फिल्म ‘‘लत‘‘ का वर्चुअल रूप से लोकार्पण किया.

Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘लत‘ फिल्म का लोकार्पण, बोलें- नशे को रोकना हम सबकी जिम्मेदारी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Photo Credits: Twitter)

देहरादून: उत्तराखंड (Uttarakhand) के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास में समाज में फैल रहे नशे के कुप्रभाव को कम करने से संबंधित डाक्यूमेंट्री फिल्म ‘‘लत‘‘ का वर्चुअल रूप से लोकार्पण किया. मुख्यमंत्री ने फिल्म के निर्माता एवं निर्देशक द्वारा नशे के कुप्रभाव को रोकने तथा सामाजिक जनजागरण के लिये किये गये प्रयासों की सराहना करते हुए इस प्रकार के प्रयासों को समाज के व्यापक हित में बताया है. Uttarakhand: सीएम पुष्कर सिंह धामी की बड़ी सौगात, महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए जारी किए 55.75 करोड़ रूपये

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नशे और नशे के कारोबार पर रोक लगाना हम सबकी जिम्मेदारी है. इसमें पुलिस, नारकोटिक्स विभागों के साथ सभी जागरूक नागरिकों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी. उन्होंने कहा कि प्रदेश में नशे के कुप्रभाव को रोकने में लत फिल्म मददगार होगी.

फिल्म के निदेशक अतुल कुमार पांडे ने बताया कि यह फिल्म लोहाघाट के एक युवा की कहानी पर आधारित है. नशे का व्यक्ति और समाज पर पड़ने वाले कुप्रभावों को फिल्म के माध्यम से प्रस्तुत करने का उनका प्रयास है. इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानन्द, चेयरमैन सेन्टर बोर्ड आफ फिल्म सर्टिफिकेशन प्रसून जोशी, चेयरमैन इलारा कॅपिटल राज भट्ट, चेयरमैन सी डाट भारत सरकार राजकुमार आदि उपस्थित थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2021 12:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).