सीएम पुष्कर सिंह धामी (Photo Credits Uttarakhand Govt)
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने लच्छीवाला नेचर पार्क का लोकार्पण किया. म्यूजिकल फाउंटेन का भी उद्घाटन किया गया. इस अवसर पर लेजर एंड साउंड शो का भी आयोजन किया गया. अमृत महोत्सव के सोंग को भी रीलिज किया गया. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने लच्छीवाला नेचर पार्क के लिए वन विभाग को बधाई देते हुए कहा कि यह पार्क पूरे देश के लोगों के लिये आकर्षण का केंद्र बनेगा.बहुत ही सुन्दर पार्क बनाया गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि नेचर पार्क के द्वितीय चरण के काम के लिए आवश्यक धनराशि का प्रावधान किया जाएगा.
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत का पूरे विश्व में मान सम्मान बढा है। यह हमारे वीर जवानों की शहादत और शौर्य है, जिसके कारण हम देश में सुरक्षित महसूस करते हैं। चीन और पाकिस्तान की चुनौतियों के साथ कोरोना की चुनौति से भी सफलतापूर्वक लङे हैं। गलवान घाटी में हमारे वीर जवानों ने चीन की सेना के दांत खट्टे कर दिये.
प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से दुनिया का सबसे बङा कोविड टीकाकरण अभियान हमारे देश में चल रहा है. 80 करोङ लोगों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में निशुल्क राशन मिल रहा है. प्रधानमंत्री जी ने हमारे अनुरोध पर राज्य को कोविड वैक्सीन की अतिरिक्त डोज उपलब्ध कराई हैं. इस माह हमें 17 लाख डोज मिल चुकी हैं. चार माह में राज्य में शतप्रतिशत वैक्सीनैशन कर देंगे. प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में राज्य में कनेक्टीवीटी के क्षेत्र में ऐतिहासिक काम हुआ है. प्रधानमंत्री जी का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव है. उन्हें यहाँ से संबंधित हर प्रकार की जानकारी है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम शिलान्यास भी करते हैं और लोकार्पण भी.सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास हमारा ध्येय वाक्य है. भाव में भगवान होते हैं। हमारा भाव जनसेवा है. वन मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने कहा कि पिछले तीन-चार वर्ष में वन विभाग की इमेज बदली है.अब यहां सकारात्मक सोच से काम हो रहा है. वन विभाग प्रदेश के विकास में सहभागी बन रहा है. लच्छीवाला नेचर पार्क अनूठा पार्क है. देश विदेश से लोग यहां आकर खुशी की अनुभूति करेंगे. कोटद्वार में टाईगर सफारी पर काम चल रहा है.
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, अपर मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन, मुख्य वन संरक्षक श्री राजीव भरतरी, पी के पात्रो सहित अन्य विशिष्ट जन उपस्थित थे.कार्यक्रम का संचालन आर जे काव्या ने किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 14, 2021 10:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).