देश

Ankita Murder Case में SIT के हाथ लगा बड़ा सबूत, CM धामी ने अंकिता के माता-पिता से की मुलाकात

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता से उनके आवास पर मुलाकात की. मुख्यमंत्री ने उनके माता-पिता को आश्वासन दिया कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी.

Ankita Murder Case में SIT के हाथ लगा बड़ा सबूत, CM धामी ने अंकिता के माता-पिता से की मुलाकात
सीएम धामी ने अंकिता के परिवार से मुलाकात की (Photo : ANI)

Ankita Bhadari Murder Case: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी ज़िले के डोभ श्रीकोट गांव में अंकिता भंडारी के माता-पिता से उनके आवास पर मुलाकात की. मुख्यमंत्री ने उनके माता-पिता को आश्वासन दिया कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी और आरोपियों पर फास्टट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाएगा. पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने अंकिता भंडारी के परिजनों को 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. Rajasthan Shocker: नाबालिग के साथ 8 लोगों ने की दरिंदगी, 50 हजार ऐंठने के बाद वायरल किया गैंगरेप का VIDEO

अंकिता हत्याकांड में SIT के हाथ एक बड़ा सबूत लगा है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि एसआईटी की छानबीन में चिल्ला बैराज से एक मोबाइल बरामद हुआ है. यह मोबाइल अंकिता का हो सकता है. हालांकि, अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है.

बता दें कि उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले की यह घटना है. यहां गंगा भोगपुर स्थित वनंत्रा रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य और उसके अन्य दो साथियों ने रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की 18 सितंबर की रात नहर में फेंककर हत्या कर दी थी. मामला सामने आने के बाद रिसॉर्ट मालिक ने ही राजस्व क्षेत्र में अंकिता भंडारी की गुमशुदगी दर्ज करवाई गई थी.

राजस्व पुलिस ने सिविल पुलिस को मामला हस्तांतरण किया. फिर सिविल पुलिस ने 22 सितंबर को अंकिता हत्याकांड में बड़ा खुलासा करते हुए तीनों आराोपियों को गिरफ्तार कर लिया था. आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया था. उसके बाद 24 सितंबर को चिल्ला नहर से अंकिता का शव बरामद हुआ था.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2022 03:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).