Glacier Burst in Chamoli: उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर फटने से मची तबाही, 57 मजदूर बर्फ में दबे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी (Watch Video)

उत्तराखंड के चमोली जिले में बड़ा हादसा हुआ है. बद्रीनाथ धाम में ग्लेशियर फटने से 57 मजदूर बर्फ में दब गए. हादसे के तुरंत बाद प्रशासन को सूचना मिलने के बाद मजदूरों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपेरशन जारी हैं.

(Photo Credits Pixabay)

Glacier Burst in Chamoli: उत्तराखंड के चमोली जिले में बड़ा हादसा हुआ है. बद्रीनाथ धाम में ग्लेशियर फटने से 57 मजदूर बर्फ में दब गए. हादसे के तुरंत बाद प्रशासन को सूचना मिलने के बाद मजदूरों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपेरशन जारी हैं. अभी तक दम मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल जा चूका हैं. वहीं अन्य फंसे मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी हैं.

चमोली में ग्लेशियर फटने से मची तबाही

वहीं हादसे की सूचना मिलते ही प्रदेश के सीएम धामी ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर दुख जताया है. सीएम धामी ने एक्स पर लिखा, जनपद चमोली में माणा गांव के निकट BRO द्वारा संचालित निर्माण कार्य के दौरान हिमस्खलन की वजह से कई मजदूरों के दबने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ. ITBP, BRO और अन्य बचाव दलों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया जा रहा है. भगवान बदरी विशाल से सभी श्रमिक भाइयों के सुरक्षित होने की प्रार्थना करता हूं. यह भी पढ़े: Uttarakhand Glacier Burst: चमोली में नीति घाटी से सटे इलाके में हिमस्खलन

चमोली में ग्लेशियर  फटा

जानकारी के अनुसार ये सभी मजदूर बद्रीनाथ धाम में सड़क निर्माण कार्य में लगे हुए थे, तभी यह हादसा हो गया. मौके पर चमोली जिला पुलिस-प्रशासन के अधिकारी और BRO टीम के सदस्य मौजूद हैं. फिलहाल रेस्क्यू आपरेशन जारी है.

 

10 मजदूरों को बचाया गया

वहीं पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता IG नीलेश आनंद भरणे ने बताया, "सीमा क्षेत्र माणा में सीमा सड़क संगठन के कैंप के पास भीषण हिमस्खलन हुआ है, जिसमें सड़क निर्माण में लगे 57 मजदूर फंस गए हैं. इन मजदूरों में से 10 मजदूरों को बचा लिया गया है और गंभीर हालत में माणा के पास सेना के कैंप में भेज दिया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया, ट्राई सीरीज में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड