देश

Uttarakhand: बाघ की 11 फीट लंबी खाल और 15 KG हडि्डयां बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार

उत्तराखंड में उधमसिंह नगर जिले के खटीमा क्षेत्र में चार संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से बाघ की 11 फीट लंबी खाल व 15 किलोग्राम हड्डियां बरामद की गयी है।

Uttarakhand: बाघ की 11 फीट लंबी खाल और 15 KG हडि्डयां बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार
(Photo Credit : Twitter)

ऋषिकेश, 23 जुलाई: उत्तराखंड में उधमसिंह नगर जिले के खटीमा क्षेत्र में चार संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से बाघ की 11 फीट लंबी खाल व 15 किलोग्राम हड्डियां बरामद की गयी है.

कुमाऊं मंडल के मुख्य वन संरक्षक प्रसन्न कुमार पात्रो ने रविवार को बताया कि राज्य पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ), तराई पूर्वी वन प्रभाग तथा दिल्ली स्थित वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो की संयुक्त टीम ने शनिवार को कार्रवाई कर चार संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार किया. Gangster-Terrorist Nexus Case: NIA ने तीन सूचीबद्ध आतंकियों समेत 9 के खिलाफ चार्जशीट दायर की

पात्रो ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एक बुलेरो जीप को खटीमा स्थित टोल नाका पर रोका गया और उसकी तलाशी ली गई. उन्होंने बताया कि तलाशी में टीम को बाघ की खाल और हडि्डयां बरामद हुईं. हाल ही में वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो ने उत्तराखंड वन विभाग को एक पत्र लिखकर बाघ के शिकार की आशंका जताई थी.

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने बाघ की खाल व हड्डियां उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर से खरीदी थीं. टीम इस सूचना की जांच कर रही है. पात्रो ने बताया कि सभी अभियुक्त पिथौरागढ़ जिले के धारचूला क्षेत्र के रहने वाले हैं जिनकी पहचान हरीश, संजय, गजेंद्र तथा किशन के रूप में की गयी है. एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने कार्रवाई में शामिल अपनी टीम को पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2023 06:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).