देश

Uttarakhan Shocker: हरिद्वार में युवक का गुप्तांग नोच कर बेरहमी से हत्या, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

हरिद्वार के डेंसो चौक के पास सड़क किनारे शनिवार को एक 22 वर्षीय युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तो पाया कि युवक के शरीर पर तो कोई निशान नहीं है

Uttarakhan Shocker: हरिद्वार में युवक का गुप्तांग नोच कर बेरहमी से हत्या, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

Uttarakhan Shocker: हरिद्वार के डेंसो चौक के पास सड़क किनारे शनिवार को एक 22 वर्षीय  युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तो पाया कि युवक के शरीर पर तो कोई निशान नहीं है. लेकिन उसका गुप्तांग नोच लिया गया है. पुलिस शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज हत्या की गुथी सुलझाने में जुट गई है.

दरअसल शनिवार तड़के किसी ने पुलिस को सूचना दी कि डेंसो चौक के पास सड़क किनारे एक युवक पड़ा हुआ है. पुलिस ने युवक को देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी, युवक के शरीर पर कहीं कोई निशान नहीं नहीं है. लेकिन उसका गुप्तांग नोच लिया गया है. यह भी पढ़े: Uttar Pradesh: कुशीनगर में युवक की बेरहमी से हत्या, गुप्तांग को भी काटकर किया अलग

फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है. मृतक का क्या नाम है और कहा का रहने वाला है. फिलहाल उसके बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है. पुलिस के बारे में पहचान लगाने की कोशिश कर रही है. इंस्पेक्टर सिडकुल प्रमोद उनियाल (Inspector Sidkul Pramod Uniyal) के अनुसार युवक की हत्या कैसे की गई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरा सच सामने आ पाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2022 05:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).