Bareilly: यूट्यूब फिल्म बनाने के नाम पर 3 महिलाओं के साथ 4 युवकों ने किया गैंगरेप, नशीला पदार्थ खिलाकर अपराध को दिया अंजाम
पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, बारादरी इलाके में रहने वाली निवासी एक महिला और उसकी दो साथी महिलाओं को सोमवार को यूट्यूब फिल्म बनाने के लिए नैनीताल ले जाया जा रहा था. इस बीच रास्ते में आरोपी उन्हें बहेड़ी के गेस्ट हाउस में ले गए. यहीं महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया गया.
बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली (Bareilly) से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां बहेड़ी में यूट्यूब फिल्म बनाने के नाम पर तीन युवतियों के साथ कथित रूप से गैंगरेप किया गया. न्यूज 18 ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि इस संबंध में पीड़िताओं ने बहेड़ी थाने में तहरीर दर्ज कराई है. पीड़िताओं का आरोप है कि शॉर्ट फिल्म बनाने के लिए उन तीनों को नैनीताल ले जा रहे चार युवकों ने बहेड़ी के एक गेस्ट हाउस उनके साथ गैंगरेप किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी. Uttar Pradesh: नाबालिग का अपहरण कर हत्या के मामले में दो आरोपियों को उम्रकैद.
पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, बारादरी इलाके में रहने वाली निवासी एक महिला और उसकी दो साथी महिलाओं को सोमवार को यूट्यूब फिल्म बनाने के लिए नैनीताल ले जाया जा रहा था. इस बीच रास्ते में आरोपी उन्हें बहेड़ी के गेस्ट हाउस में ले गए. यहीं महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया गया.
युवतियों ने अपनी शिकायत में बताया कि गेस्ट हाउस में खाने के दौरान युवकों ने उन्हें नशीला पदार्थ खिला दिया और फिर बारी-बारी से उनके साथ गैंगरेप किया. रेप की घटना को अंजाम देने के बाद तीनों युवक भाग गए. मीडिया हाउस ने अपनी रिपोर्ट इनमें से एक महिला को जब होश आया तो उसने अपने परिजनों को फोन किया. वे लोग वहां पहुंचे. इस दौरान परिजन एक युवक को पकड़कर बहेड़ी थाने ले आए.
युवतियों ने में चारों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने के का आरोप लगाया है. मामले में पुलिस ने इस संबंध में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 02, 2022 01:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

