Uttar Pradesh: योगी सरकार का बड़ा फैसला, यूपी में 16 अगस्त से आधी क्षमता से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज
स्वास्थ्य विभाग इस संबंध में पहले से ही सभी जरूरी तैयारी कर ले. सीएम ने निर्देश दिया कि परिषदीय विद्यालयों में स्वच्छता/सैनीटाइजेशन कराई जाए. शौचालयों की साफ-सफाई हो. कक्षाएं भी स्वच्छ रहें. बेसिक शिक्षा विभाग से समन्वय बनाकर ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज विभाग इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करें.
लखनऊ: कोरोना संक्रमण (Coronavirus) की रफ्तार कम पड़ते ही अब यूपी सरकार धीरे-धीरे सभी गतिविधियां सामान्य करने के कोशिश में लगी है. इसी क्रम में सरकार अब शिक्षण संस्थान (Educational Institutions,) भी खोलने की तैयारी में है. माना जा रहा है कि स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के बाद प्रदेश में स्कूल -कॉलेज (School-College) आधी क्षमता के साथ खोले जाएंगे. सोमवार टीम 9 की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि सभी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परिणाम घोषित हो चुके हैं. Uttar Pradesh: केन्द्रीय मंत्री अमित शाह रविवार को एक दिन के उत्तर प्रदेश के दौर पर
ऐसे में स्नातक स्तर पर दाखिले की प्रक्रिया 05 अगस्त से प्रारंभ की जाए. माध्यमिक शिक्षण संस्थानों में प्रोन्नत किए गए छात्रों की भर्ती प्रक्रिया भी इसी तारीख से शुरू होनी है और इन सभी की कक्षाएं 16 अगस्त से शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री ने कहा है. इसके अलावा उच्च शिक्षण संस्थानों में एक सितंबर से पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना संक्रमण की नियंत्रित स्थिति को रखते हुए सभी शिक्षण संस्थानों में नवीन सत्र प्रारंभ करने की तैयारी की जाए.
माध्यमिक शिक्षण संस्थानों में भी जिन विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रोन्नत किया गया है, उनके दाखिले की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाए. इन विद्यार्थियों की कक्षाएं स्वाधीनता दिवस की तिथि से शुरू हों. स्वाधीनता दिवस के दिन 'स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव' से जोड़ कर आयोजन हों. इसके साथ ही 16 अगस्त से आधी क्षमता के साथ पठन-पाठन प्रारम्भ हों. कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों में पठन-पाठन प्रत्येक दशा में एक सितंबर से प्रारम्भ करने की तैयारी की जाए.
उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में अध्ययन/अध्यापन प्रारंभ होने पर सैनिटाइजर, इंफ्रारेड थरमामीटर, मास्क आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए. दो गज की दूरी की अनिवार्यता के अनुरूप व्यवस्था की जाए. प्रत्येक संस्थान में कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से अनुपालन हो. शिक्षण संस्थानों के प्रारंभ होने के साथ 18 वर्ष से अधिक आयु के विद्यार्थियों के टीकाकरण के विशेष शिविर लगाया जाना उचित होगा.
स्वास्थ्य विभाग इस संबंध में पहले से ही सभी जरूरी तैयारी कर ले. सीएम ने निर्देश दिया कि परिषदीय विद्यालयों में स्वच्छता/सैनीटाइजेशन कराई जाए. शौचालयों की साफ-सफाई हो. कक्षाएं भी स्वच्छ रहें. बेसिक शिक्षा विभाग से समन्वय बनाकर ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज विभाग इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करें.
इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कोरोना की स्थिति को देखते हुए नए सत्र को शुरू करने के संबंध में कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए थे. इसी क्रम में सोमवार को समीक्षा बैठक में टीम-09 अपनी तैयारी से साथ थी. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बेसिक से लेकर उच्च शिक्षा तक के सभी संस्थानों के विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रोन्नत करने की प्रक्रिया भी जल्द पूरी करें. अब बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, उच्च व प्राविधिक शिक्षा विभाग जल्द नए सत्र को शुरू करने की कार्य योजना तैयार करेंगे. अभी बेसिक व माध्यमिक स्कूलों में आनलाइन कक्षाएं चल रही हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2021 05:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

