Uttar Pradesh: पति को नपुंसक कर मार डालने वाली महिला गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर जिले में एक 57 वर्षीय मौलवी को उसकी पत्नी द्वारा नपुंसक बनाए जाने के चलते मौत हो गई है. आरोपी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी मौलवी की दूसरी पत्नी थी और अब उसकी योजना तीसरी बार निकाह करने की थी.
मुजफ्फरनगर, 27 जून : मुजफ्फरनगर जिले (Muzaffarnagar District) में एक 57 वर्षीय मौलवी को उसकी पत्नी द्वारा नपुंसक बनाए जाने के चलते मौत हो गई है. आरोपी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी मौलवी की दूसरी पत्नी थी और अब उसकी योजना तीसरी बार निकाह करने की थी. महिला ने जांचकर्ताओं को बताया कि जब उसका पति सो रहा था, तभी उसने रसोई में रखी धारदार चाकू से उस पर हमला किया था. महिला द्वारा उसे नपुंसक बनाए जाने के बाद खून से लथपथ मौलवी की मौत हो गई.
स्थानीय मौलवी वकील अहमद की दूसरी पत्नी हाजरा ने पहले उनसे तीसरी बार शादी न करने की गुहार लगाई थी, लेकिन उसने ऐसा करना का अपना मन बना लिया था. यह घटना शुक्रवार की रात शिकारपुर गांव की है. इसके एक दिन बाद यानि कि शनिवार को हाजरा को गिरफ्तार कर लिया गया. घटना के वक्त उसकी पहली पत्नी घर पर नहीं थी. भोरा कलां थाने से पुलिस की एक टीम उनके घर पहुंची और मृत मौलवी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. यह भी पढ़ें : Uttar Pradesh Shocker: बरेली में नाबालिक मूक बधिर लड़की से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार
फुगाना के डिप्टी एसपी शरद चंद शर्मा ने कहा, "महिला ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. उसका पति फिर से शादी करना चाहता था और वह उसे ऐसा करने रोकना चाहती थी. दोनों के बीच इसे लेकर हाथापाई भी हुई थी." भोरा कलां के एसएचओ जितेंद्र सिंह ने कहा कि महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है. आगे की जांच चल रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2021 11:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

