देश

UP Goods Train Derailed: यूपी के सहारनपुर में ट्रेन हादसा! मालगाड़ी के 2 डिब्बे पटरी से उतरे, देखें वीडियो

देश में एक बार फिर फिर ट्रेन हादसा हुआ है. यूपी के सहारनपुर में रेलवे स्टेशन के पास अनाज को लोड कर लेकर जा रही एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए. जिससे पूरा अनाज पटरी पर बिखर गए.

UP Goods Train Derailed: यूपी के सहारनपुर में ट्रेन हादसा! मालगाड़ी के 2 डिब्बे पटरी से उतरे, देखें वीडियो
(Photo Credits ANI)

UP Goods Train Derailed: देश में एक बार फिर फिर ट्रेन हादसा हुआ है. यूपी के सहारनपुर में रेलवे स्टेशन के पास अनाज को लोड कर लेकर जा रही एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए. जिससे पूरा अनाज पटरी पर बिखर गए. वहीं हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर रेल से जुड़े अधिकारी पहुंच चुके है. फिलहाल ट्रेन को पटरी पर लाने के लिए कोशिश जारी है. राहत वाली है कि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

जानकरी के अनुसार मालगाड़ी पंजाब के गुरुहरसहाय से बामहेड़ी की ओर जा रही थी. अचानक से सहारनपुर में रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी के 2 डिब्बे पटरी से उतर गए. जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई.  यह भी पढ़े: West Bengal Goods Train Derailed: पश्चिम बंगाल के न्यू मयनागुरी स्टेशन के पास हादसा, मालगाड़ी के 5 डिब्बे पटरी से उतरे, ट्रेनों के आवाजाही पर असर!

यूपी में मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे:

हादसे को लेकर जांच शुरू:

वहीं मौके पर पहुंचे रेल से जुड़े अधिकारी हादसे की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही इसकी रिपोर्ट पेश की जाएगी. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए टीम गठित की गई है और जल्द ही इसकी रिपोर्ट सौंपी जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2024 01:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).