देश

Uttar Pradesh: जालौन में 5 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप के आरोप में 2 नाबालिक लड़के गिरफ्तार, पीड़िता की हालत गंभीर

मासूम बच्ची के साथ हैवानियत के यह घटना जालौन के सांडी गांव की है. मानवता को शर्मसार कर देने वाली इस घटना को गांव के 2 लड़कों ने अंजाम दिया. मिली जानकारी के अनुसार कि गांव के 2 लड़कों ने बच्ची को उस वक्त अगवा कर लिया जब वो खेल रही थी.

Uttar Pradesh: जालौन में 5 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप के आरोप में 2 नाबालिक लड़के गिरफ्तार, पीड़िता की हालत गंभीर
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay.com)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के जालौन (Jalaun) में 5 साल की नाबालिक बच्ची के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है. मासूम बच्ची के साथ हैवानियत के यह घटना जालौन के सांडी गांव (Sandi Village) की है. मानवता को शर्मसार कर देने वाली इस घटना को गांव के 2 लड़कों ने अंजाम दिया. मिली जानकारी के अनुसार कि गांव के 2 लड़कों ने बच्ची को उस वक्त अगवा कर लिया जब वो खेल रही थी. आरोपी बच्ची को सुनसान जगह ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया. मासूम पीड़िता की हालत गंभीर बताई जा रही है.

पूरे मामले में एसएसपी अवधेश सिंह ने कहा, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और लड़की को आगे के इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है. जांच के लिए गांव में पुलिस की एक टीम तैनात की गई है." Jharkhand Gangrape: दुमका में 5 बच्चों की मां के साथ 17 लोगों ने किया गैंगरेप, पति के साथ बाजार से लौट रही थी महिला.

घटना की के बाद से बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई थी. जिसके बाद उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. पुलिस ने दो नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया है. पीड़िता के पिता के अनुसार, पूरी घटना में गांव के तीन लड़के शामिल हैं. वहीं, पुलिस सिर्फ दो नाबालिग लड़कों को ही इस पूरी वारदात में शामिल मान रही है. फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है.

उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ क्राइम बढ़ता जा रहा है. इससे पहले पिछले सप्ताह महोबा जिले के अजनर थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया था. अजनर थाने के एसएचओ शशि कुमार पांडेय ने बताया, "क्षेत्र के एक गांव में देर शाम खेत में सब्जी तोड़ने गई एक 14 साल की लड़की के साथ बलात्कार करने के आरोप में 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है."

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 10, 2020 10:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).