देश

UP में जहरीली शराब ने फिर ली जान: दो की मौत, कईयों की हालत गंभीर

कानपुर में घाटमपुर थानाक्षेत्र के भीतरगांव में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से दो लोगों की शनिवार को मौत हो गयी जबकि दो अन्य गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं.

UP में जहरीली शराब ने फिर ली जान: दो की मौत, कईयों की हालत गंभीर
शराब (Photo Credits: Pixabay)

कानपुर: कानपुर में घाटमपुर थानाक्षेत्र के भीतरगांव में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से दो लोगों की शनिवार को मौत हो गयी जबकि दो अन्य गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं.

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि एक किसान की बेटी की शादी में शराब पीने के बाद कुछ लोगों को तबीयत खराब हुई तो उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया. बाद में उन्हें लाला लाजपत राय अस्पताल में दाखिल कराया गया. दो लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड दिया.

उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है. प्रारंभिक जांच से पता चला है कि लोगों ने जहरीली शराब पी थी. कानपुर जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत ने पुलिस कप्तान से मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के लिए कहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2019 11:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).