एजेंसी न्यूज

UP: हरदोई में दर्दनाक हादसा! पानी से भरे गड्ढे में डूबे तीन मासूम, तड़प-तड़प कर हुई मौत

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के एक गांव में शनिवार शाम को पानी भरे एक गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस और उपजिलाधिकारी (सदर) ने घटनास्थल का जायजा लिया.

UP: हरदोई में दर्दनाक हादसा! पानी से भरे गड्ढे में डूबे तीन मासूम, तड़प-तड़प कर हुई मौत

Hardoi Children Died by Drowning: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के एक गांव में शनिवार शाम को पानी भरे एक गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस और उपजिलाधिकारी (सदर) ने घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस के मुताबिक, टड़ियावां थानाक्षेत्र के लालपुर भैसरी गांव में पिंटू नाम के व्यक्ति का 11 वर्षीय बेटा दुर्गेश, 10 वर्षीय कार्तिक और 12 वर्षीय पवनीश शनिवार शाम करीब चार बजे घर से खेलने के लिए निकले थे.

पुलिस ने बताया कि तीनों बच्चे खेलते हुए गांव के बाहर आम के एक बाग में पहुंचे, जहां पर एक गड्ढे में बारिश का पानी भरा हुआ था.

ये भी पढें: Search हरदोई VIDEO: यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल! हरदोई मेडिकल कॉलेज में बिजली गुल, गर्मी से परेशान दिखे मरीज

सीएम योगी ने घटना का लिया संज्ञान

पुलिस के मुताबिक, तीनों बच्चे अचानक गड्ढे में गिर गए और डूबने से उनकी मौत हो गयी. पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी पाकर ग्रामीणों ने बच्चों को गड्ढे से निकालकर स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया.

थानाध्यक्ष शिवनारायण सिंह ने बताया कि तीनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया.

 

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2025 11:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).