UP Shocker: घर में सो रही नाबालिग छात्रा को जबरन घर से बाहर ले जाकर किया रेप, बचाने दौड़े पिता को बेरहमी से पीटा
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बागपत (Baghpat) जिले में 14 साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म (Rape) का मामला सामने आया है. रात के समय हुई इस जघन्य कृत्य को रोकने गए पिता को भी बेरहमी से पीटा गया. बताया जा रहा है कि आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली पीड़ित छात्रा अपने पिता और एक छोटे भाई के साथ रहती थी.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बागपत (Baghpat) जिले में 14 साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म (Rape) का मामला सामने आया है. इतना ही नहीं रात के समय हुई इस जघन्य कृत्य को रोकने गए पिता को भी बेरहमी से पीटा गया. बताया जा रहा है कि आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली पीड़ित छात्रा अपने पिता और एक छोटे भाई के साथ रहती थी.
यह घटना तब हुई जब नाबालिग पीड़िता अपने घर में सो रही थी. इस दौरान आरोपी वहां आया और उसे जबरन घर से बाहर ले जाकर बलात्कार किया गया. फ़िलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. UP Acid Attack: उत्तर प्रदेश के बागपत में एक तरफा प्यार के चलते दो किशोरियों पर तेजाब से हमला
पीड़िता के 45 वर्षीय पिता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी उनके घर में घुसा और बेटी को घसीटते हुए घर से बाहर लेकर गया और दुष्कर्म किया. टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता की चीखें सुनकर पिता मौके पर पहुंचे तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट की. घटना के बाद आरोपी युवक परिवार को धमकाकर मौके से फरार भी हो गया.
आरोपी ने नाबालिग लड़की से न सिर्फ रेप किया, बल्कि अपनी देसी पिस्तौल की बट से पिता पर वार कर उन्हें घायल कर दिया. शुरू में परिवार ने बदनामी के डर से पुलिस में मामला दर्ज नहीं करवाया. लेकिन बाद में पिता ने बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए एसपी कार्यालय में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई. अभी पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2022 04:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

