Raebareli Accident Video: रायबरेली में तेज रफ़्तार कार का कहर, बाइक सवार को मारी टक्कर, देखें रोंगटें खड़े कर देने वाला वीडियो
उत्तर प्रदेश के रायबरेली में तेज रफ्तार कार के चलते बाइक सवार दो युवाओं की जान जाते-जाते बच गई. ये दोनों युवक 20 फरवरी को बाइक दो पर सवार होकर सामने से आ रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों लड़के हवा में उछलते हुए कुछ दूर जाकर गिरे.
Raebareli Accident Video: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में तेज रफ्तार कार के चलते बाइक सवार दो युवाओं की जान जाते-जाते बच गई. ये दोनों युवक 20 फरवरी को बाइक दो पर सवार होकर सामने से आ रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों लड़के हवा में उछलते हुए कुछ दूर जाकर गिरे.
वीडियो CCTV में कैद
यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और वायरल हो गई. वीडियो में देखा जा सकता है टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क पर गिर गए. गनीमत रही कि हादसे में दोनों युवकों की जान बच गई, हालांकि उन्हें चोटें जरूर आईं हैं. यह भी पढ़े: Nashik Road Accident Video: महाराष्ट्र के नासिक में तेज रफ्तार कंटेनर का कहर, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, एक की मौत, 21 लोग जख्मी
रायबरेली में तेज रफ़्तार कार का कहर
ये सीधे तौर पर हत्या के प्रयास का मामला है। एक कार ने बाइक सवारों को टक्कर मारकर हवा में उछाल दिया। शुक्र है, दोनों बच गए।
📍रायबरेली, उत्तर प्रदेश pic.twitter.com/jb82grCKZm
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) March 3, 2025
पुलिस ने इस हादसे के बाद क्या कार्रवाई की है, इस बारे में अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन इस तरह से तेज रफ्तार कार चलाने वाले ड्राइवरों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए, नहीं तो इस तरह के हादसे आए दिन होते रहेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2025 02:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

