उत्तर प्रदेश शर्मसार: नाबालिग गैंगरेप पीड़िता दो किलोमीटर नग्न हालत में पहुंची घर, राहगीर ने बनाया वीडियो
मुरादाबाद (यूपी) सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक नाबालिग लड़की नग्न हालत में घर पहुंचने के लिए मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा रोड पर लगभग दो किलोमीटर तक चलती हुई दिखाई दे रही है.
मुरादाबाद (यूपी) सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक नाबालिग लड़की नग्न हालत में घर पहुंचने के लिए मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा रोड पर लगभग दो किलोमीटर तक चलती हुई दिखाई दे रही है. बताया जा रहा है कि पांच लोगों ने इस लड़की का अपरहरण कर इसके साथ गैंगरेप किया. वीडियो में कुछ राहगीर लड़की की मदद करने के बजाय मूकदर्शक बने खड़े नजर आ रहे हैं, जबकि अन्य ने उसकी वीडियो बना रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना दो सप्ताह पहले की है, लेकिन वायरल वीडियो अब सामने आया है.
यूपी मुरादाबाद में एक नाबालिग के साथ 5 युवकों ने गैंगरेप किया,अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि मुरादाबाद में हैवानों ने रेप कर युवती को सड़क पर निर्वस्त्र दौड़ाया !! pic.twitter.com/B1gndx6Gs3— Yogita Bhayana योगिता भयाना (@yogitabhayana) September 21, 2022
लड़की के रिश्तेदार ने कहा, "जब वह घर लौटी तो उसका बहुत खून बह रहा था और उसने हमें आपबीती सुनाई." इसके बाद उन्होंने शिकायत दर्ज करने के लिए पुलिस से संपर्क किया, लेकिन जब तक जिला पुलिस प्रमुख एसएसपी हेमंत कुटियाल के सामने मामला नहीं उठाया गया, तब तक कोई कार्रवाई शुरू नहीं हुई. इसके बाद पुलिस हरकत में आई और 7 सितंबर को एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया शिकायतकर्ता ने एफआईआर में यह भी कहा कि आरोपी के परिवार वालों ने उसे जान से मारने की धमकी दी है. यह भी पढ़ें : UP: नाबालिग रेप पीड़िता ने दिया बच्चे को जन्म, 3 वैशियों ने किया था गैंग-रेप
मुरादाबाद पुलिस के अनुसार, लड़की पड़ोस के गांव में एक मेले में शामिल होने गई थी, जब पांच लोगों ने उसका अपहरण कर लिया और उसके साथ बलात्कार किया. उसकी चीख-पुकार सुनकर एक ग्रामीण मौके पर पहुंचा लेकिन तब तक पांचों आरोपी उसके कपड़े और अन्य सामान लेकर फरार हो चुके थे. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संदीप कुमार मीणा ने कहा, "धारा 376डी (सामूहिक बलात्कार) और पॉक्सो अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. हमने 15 सितंबर को एक आरोपी को गिरफ्तार किया था. आगे की जांच जारी है."
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2022 10:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

