UP Shocker: हापुड़ में मासूम से दरिंदगी, लोहे के संदूक में मिला शव, रेप और हत्या के आरोपी पड़ोसी को लोगों ने धुना
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात हुई है. हापुड़ में कोतवाली थानाक्षेत्र से दो दिन से गायब सात साल की बच्ची का शव शनिवार को उसी के पड़ोसी के घर में रखे संदूक से मिला है. पुलिस ने बच्ची का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हापुड़ (Hapur) जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात हुई है. हापुड़ में कोतवाली थानाक्षेत्र से दो दिन से गायब सात साल की बच्ची का शव शनिवार को उसी के पड़ोसी के घर में रखे संदूक से मिला है. पुलिस ने बच्ची का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. Tamil Nadu: दोस्त के साथ फिल्म देखकर लौट रही युवती को पुलिस ने पूछताछ के लिए रोका, बाद में कांस्टेबल ने किया रेप
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि आरोपी मकान मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने कहा कि संभव है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या की गई हो, लेकिन स्थिति पोस्टमॉर्टम के बाद ही स्पष्ट होगी. उन्होंने बताया कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर पूरे मामले की विभिन्न कोणो से जांच कर रही है.
थाना हापुड़ नगर क्षेत्रांतर्गत बच्ची का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई, तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। उच्चाधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया गया है एवं अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
इस संबंध में एएसपी @upcopskm महोदय की बाइट@Uppolice pic.twitter.com/mMyQ1BJfQV
— HAPUR POLICE (@hapurpolice) December 4, 2021
मौके पर पहुंचे हापुड़ जिले के एएसपी ने बताया कि थाना हापुड़ नगर क्षेत्रांतर्गत बच्ची का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई, तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची. उच्चाधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया गया है एवं अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है.
मृतक बच्ची के पिता ने बताया कि उनकी बेटी गुरुवार शाम को कुछ सामान लेने के लिए बाहर गयी थी. इसके बाद से उसका कुछ नहीं पता चला. काफी तलाश के बाद भी जब बच्ची का पता नहीं चला तो परिजनों ने शुक्रवार सुबह को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई.
जांच के दौरान कुछ सीसीटीवी फुटेज में आरोपी बच्ची के साथ नजर आ रहा था. जबकि पड़ोसियों ने दावा किया की आरोपी के घर से दुर्गंध आने के बाद लोगों को उस पर शक हुआ. लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई भी की. गनीमत रही कि पुलिसकर्मियों ने किसी तहत आरोपी को भीड़ के चंगुल से निकालकर थाने लेकर आई. आरोपी के खिलाफ पुलिस विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 05, 2021 04:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

