उत्तर प्रदेश: सोनभद्र जिले में स्थानीय कॉलेज के संस्कृत प्रोफेसर की हत्या
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के एक स्थानीय कॉलेज के संस्कृत प्रोफेसर की बुधवार सुबह हत्या कर दी गई. हमलावर ने उनका गला रेत कर, उन्हें मौत के घाट उतार दिया. मृतक 45 वर्षीय जगजीत सिंह गांव में किराए के एक कमरे में रहते थे.
सोनभद्र, 10 नवंबर: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सोनभद्र जिले के एक स्थानीय कॉलेज के संस्कृत प्रोफेसर की बुधवार सुबह हत्या कर दी गई. हमलावर ने उनका गला रेत कर, उन्हें मौत के घाट उतार दिया. मृतक 45 वर्षीय जगजीत सिंह गांव में किराए के एक कमरे में रहते थे. Haryana Shocker: पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या की, 2 साल पहले की थी दूसरी शादी, केस दर्ज
उनका शव उनके बिस्तर पर खून से लथपथ पाया गया है, और उनके घर का दरवाजा खुला था. सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस के अनुसार फतेहपुर जिले के रहने वाले जगजीत सिंह सोनभद्र जिले के दुद्धी थाना क्षेत्र के भाऊराव देवरस स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संस्कृत के प्रोफेसर के पद पर तैनात थे.
वह इग्नू के समन्वयक भी थे. वह कोतवाली क्षेत्र के मल्लादेवा गांव में पूर्व लेखपाल के मकान में किराए पर परिवार के साथ रहते थे. हत्या के वक्त परिजन वहां मौजूद नहीं थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2021 03:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

