देश

उत्तर प्रदेश: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में PRD जवान गिरफ्तार, पीड़िता का कराया गया मेडिकल परीक्षण

उत्तर प्रदेश में 17 साल की एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में प्रांतीय रक्षा दल के एक जवान को गिरफ्तार किया गया है. यह घटना गुरुवार को तब हुई जब लड़की अपने घर की छत पर थी. आरोपी, पीड़िता का पड़ोसी भी है. आरोपी बगल की छत से कूदकर लड़की की छत पर आया और उससे दुष्कर्म किया. पीड़िता ने यह भी कहा कि जब उसने शोर मचाया तो उसके माता-पिता तुरंत छत पर आ गए.

उत्तर प्रदेश: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में PRD जवान गिरफ्तार, पीड़िता का कराया गया मेडिकल परीक्षण
दुष्कर्म/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

उत्तर प्रदेश/बंदायू में 17 साल की एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में प्रांतीय रक्षा दल (Provincial Defense Team) के एक जवान को गिरफ्तार किया गया है. यह घटना गुरुवार को तब हुई जब लड़की अपने घर की छत पर थी. आरोपी, पीड़िता का पड़ोसी भी है. आरोपी बगल की छत से कूदकर लड़की की छत पर आया और उससे दुष्कर्म किया. पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है.

सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर ओ.पी.गौतम के मुताबिक, लड़की और आरोपी पड़ोसी है और दोनों एक ही जाति के हैं. लड़की ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि वह शौचालय का इस्तेमाल करने के लिए छत पर गई थी, तभी 25 वर्षीय उसका यह पड़ोसी अचानक से उस पर टूट पड़ा और दुष्कर्म किया.

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: गोंडा जिले के एक गांव में रहती है 65 फीसदी विधवाएं, शराब बन रही है आदमियों के जान की दुश्मन

पीड़िता ने यह भी कहा कि जब उसने शोर मचाया तो उसके माता-पिता तुरंत छत पर आ गए, लेकिन आरोपी भागने में कामयाब रहा. आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (दुष्कर्म) और पोक्सो अधिनियम के प्रावधानों के तहत एफआईआर दर्ज कर लिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2019 01:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).