देश

Uttar Pradesh: सहारनपुर में हाईवे पर पलटा पेट्रोलियम तेल का टैंकर, आग लगी, हुआ तेज धमाका

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के थाना मिर्जापुर क्षेत्र में उस समय हदसा हो गया, जब एक पेट्रोलियम तेल टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया और उसमें विस्फोट हो गया. यह हादसा मंगलवार की शाम 6:30 बजे हुआ.

Uttar Pradesh: सहारनपुर में हाईवे पर पलटा पेट्रोलियम तेल का टैंकर, आग लगी, हुआ तेज धमाका
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo : Pixabay)

सहारनपुर 9 फरवरी : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के थाना मिर्जापुर क्षेत्र में उस समय हदसा हो गया, जब एक पेट्रोलियम तेल टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया और उसमें विस्फोट हो गया. यह हादसा मंगलवार की शाम 6:30 बजे हुआ. सहारनपुर पेट्रोलियम डिपो से एक तेल टैंकर उत्तराखंड के देहरादून के विकासनगर में राजीव पेट्रोल पंप पर डीजल-पेट्रोल लेकर जा रहा था. मिर्जापुर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में बादशाही बाग से आगे शिवालिक पहाड़ियों में हाईवे पर पड़ने वाले तीसरे मोड़ पर सामने से आ रहे वाहन को बचाने के दौरान चालक टैंकर पर अपना नियंत्रण खो बैठा और टैंकर सड़क पर पलट गया.

टैंकर में सवार पेट्रोल पंप के कर्मचारी रमेश ने बताया कि इस दौरान मौका पाकर वह, चालक और क्लीनर सहित पहले ही टैंकर से कूद गए. पलटते ही टैंकर में आग लग गई और कुछ समय बाद तेज धमाके के साथ टैंक फट गया, जिससे हाईवे पर दूर तक डीजल-पेट्रोल फैलने से उसमें आग फैल गई. यह भी पढ़ें : Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 2 आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया, 11 में से 3 आतंकी पकड़े गए

हादसे की सूचना राहगीरो ने 112 पर कॉल करके पुलिस व फायर बिग्रेड को दी. सूचना पर मिर्जापुर पुलिस मौके पर पहुंची. आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर दमकल की दो गाड़ियों के साथ पहुंची. घंटों की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया. इस दौरान सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2022 08:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).