पारिवारिक कलह में महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ खाया जहर, मां-बेटे की मौत, 2 की हालत गंभीर
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले(Muzaffarnagar District) के किदवई नगर में पारिवारिक विवाद को लेकर 35 वर्षीय एक महिला ने अपने तीन बच्चों को कथित तौर पर जहर दे दिया और खुद भी खा लिया.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले (Muzaffarnagar District) के किदवई नगर में पारिवारिक विवाद को लेकर 35 वर्षीय एक महिला ने अपने तीन बच्चों को कथित तौर पर जहर दे दिया और खुद भी खा लिया. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. थाना प्रभारी अनिल कापरवान (Anil Kaparwan) के अनुसार, महिला और उसके नौ साल के बेटे की मौत हो गई, जबकि छह और 10 साल की उसकी दो बेटियों को सोमवार रात गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया.
इस पूरे घटना को लेकर लेकर थाना प्रभारी अनिल कापरवान ने कहा कि वारदात के बाद उनकी टीम मामले की जांच पड़ताल कर रही है. मामले में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वहीं इस पूरे घटना के बाद पूरे इलाके में मातम फैला हुआ है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2019 11:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

