ग्रेटर नोएडाः मां रात में बार-बार मांग रही थी पानी-तंबाकू, कलयुगी बेटे ने घोंट दिया गला
बच्चा जब छोटा होता है तो मां उसकी हर तकलीफ को समझ लेती है, जैसे उसे कब भूख लगी है उसे दर्द हो रहा है. लेकिन जब समय के साथ बेटा बड़ा होता और मां बूढी हो जाती है. तो वही मां बच्चों को बोझ लगने लगती है. कई लोग उसका तिरस्कार भी करते हैं. लेकिन ऐसे सभी नहीं होते हैं क्योंकि इसी कलयुग में कई बेटे मां को देवी की तरह भी पूजते हैं. लेकिन ग्रेटर नोएडा के एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां के साथ ऐसा किया कि उसने मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया. इस बेटे ने अपनी मां को बार-बार पानी मांगने पर दे दी मौत की सजा. हत्या करने के बाद मामले को लूटपाट की घटना बताकार पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा था लेकिन कहते हैं ना कानून के शिकंजे से अपराधी का बचना नामुमकिन है.
नोएडा:- बच्चा जब छोटा होता है तो मां उसकी हर तकलीफ को समझ लेती है, जैसे उसे कब भूख लगी है उसे दर्द हो रहा है. लेकिन जब समय के साथ बेटा बड़ा होता और मां बूढी हो जाती है. तो वही मां बच्चों को बोझ लगने लगती है. कई लोग उसका तिरस्कार भी करते हैं. लेकिन ऐसे सभी नहीं होते हैं क्योंकि इसी कलयुग में कई बेटे मां को देवी की तरह भी पूजते हैं. लेकिन ग्रेटर नोएडा के एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां के साथ ऐसा किया कि उसने मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया. इस बेटे ने अपनी मां को बार-बार पानी मांगने पर दे दी मौत की सजा. हत्या करने के बाद मामले को लूटपाट की घटना बताकार पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा था लेकिन कहते हैं ना कानून के शिकंजे से अपराधी का बचना नामुमकिन है.
दरअसल, दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के बादलपुर इलाके में एक 50 साल की महिला का मर्डर का मामला पुलिस के संज्ञान में आया. जहां पर एक 16 साल के लड़के ने बताया कि वो अपने घर में सो रहा था. हत्या किसने कि उसे इस बात की कोई जानकारी नहीं थी. जब पुलिस ने मामले की जांच की शुरू की तो पाया की घर में कोई लूटपाट जैसी घटना को अंजाम नहीं दिया गया है. वहीं खुद लड़के ने अपनी मां की हत्या की जानकारी अपने पिता को फोन कर दी थी. फिर क्या पुलिस को बेटे पर शक हुआ और उन्होंने दबिश देना शुरू कर दिया.
यह भी पढ़ें:- सतना मर्डर केस: 20 दिन बाद एक और 5 साल के बच्चे की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार.
पुलिस के दबिश के बाद आरोपी बेटा टूट गया और उसने कबूला की मां की हत्या उसने ही की थी. वजह पूछने पर पुलिस को बताया कि रात के वक्त मां बार बार पानी और तंबाकू मांग रही थी. जिससे उसके नींद में खलल पड़ रही थी. फिर क्या इस कलयुगी बेटे ने अपनी मां का गला घोंट दिया और उसकी हत्या कर दी. फिलहाल आरोपी नाबालिक है और पुलिस ने उसके उपर मामला दर्ज कर लिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 26, 2019 06:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

