देश

UP Road Accident: यूपी के बिजनौर में सड़क हादसा, रोडवेज बस-ट्रक की टक्कर में कई जख्मी

यूपी के बिनौजर में सड़क हादसा हुआ है. यहां एक रोड वेज बस और ट्रक के बीच टक्कर हुई है. जिस हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं. यह हादसा तब हुआ जब यूपी रोजवेज बस हरिद्वार से बरेली की तरफ जा रही थी. तभी रोजवेज बस की ट्रक से टक्कर हो गई.

UP Road Accident: यूपी के बिजनौर में सड़क हादसा, रोडवेज बस-ट्रक की टक्कर में कई जख्मी
Road Accident (img: File photo)

UP Road Accident:  यूपी के बिनौजर में सड़क हादसा हुआ है. यहां एक रोड वेज बस और ट्रक के बीच टक्कर हुई है. जिस हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं. यह हादसा तब हुआ जब यूपी रोजवेज बस हरिद्वार से बरेली की तरफ जा रही थी. तभी रोजवेज बस की ट्रक से टक्कर हो गई. जानकारी के अनुसार हादसा बिजनौर में थाना रहेड़ के नेशनल हाईवे दहलावाला का के पास हुआ है.

वहीं पहले कुछ इसी तरह से कन्नौज में सड़क हादसा हुआ. जिले के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के जुनेदपुर गांव के पास शुक्रवार सुबह लगभग 7 बजे दिल्ली से कानपुर की तरफ जा रहे चालक ने सर्विस रोड पर अपना ट्रक खड़ा कर दिया था. वह केबिन में ही सो गया. सुबह पीछे से आ रही डीसीएम खड़े ट्रक से टकरा गई. इसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया. यह भी पढ़े: UP Road Accident: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, रॉन्ग साइड से आ रही कार से स्कूटी की टक्कर, मां-बेटे की मौत- देखें वीडियो

टक्कर इतनी तेज थी कि डीसीएम के परखचे उड़ गए. हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी गुरसहायगंज आलोक दुबे और चौकी प्रभारी मझपुरवा श्याम पाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. जिसके बाद मृतक का शव अस्पताल भेजवाया.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2024 08:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).