Lucknow Schools Closed Today: लखनऊ में बारिश और खराब मौसम के चलते आज 12 वीं तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद; आदेश जारी

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में हो रही लगातार बारिश और खराब मौसम के मद्देनज़र लखनऊ ज़िला प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाते हुए सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है.

(Photo Credits Twitter)

Lucknow: Schools Closed Today: उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में हो रही लगातार बारिश और खराब मौसम के मद्देनज़र लखनऊ ज़िला प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाते हुए सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है. लखनऊ के जिलाधिकारी विशाख जी. अय्यर ने बताया कि सोमवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूल बंद रहेंगे.

 बारिश से कई जगहों पर जलभराव और यातायात प्रभावित

यह फैसला बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. भारी बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव और यातायात प्रभावित हो सकता है, जिससे विद्यार्थियों की आवाजाही में कठिनाई हो सकती है. प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को घर पर ही सुरक्षित रखें और मौसम विभाग द्वारा जारी ताज़ा अपडेट पर नज़र बनाए रखें. यह भी पढ़े: VIDEO: यूपी के 14 जिलों में बाढ़ का कहर! प्रयागराज और काशी पानी में डूबे, लखनऊ में आज सभी स्कूल बंद

मौसम विभाग ने भी लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में अगले कुछ घंटों में तेज़ बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई है.

Share Now

संबंधित खबरें

Mohammed Shami IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मोहम्मद शमी का प्रदर्शन, घातक तेज गेंदबाज के आकंड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़, 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य की शपथ लेंगे नीतीश कुमार; जल्द चुना जाएगा नया मुख्यमंत्री