देश

UP: बाराबंकी में पानी गर्म करने को लेकर पत्नी के साथ हुआ झगड़ा, शादी के 16 साल बाद पति ने दिया तलाक; केस दर्ज

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है. यहां एक पति ने पत्नी के साथ पानी गर्म करने को लेकर हुए झगड़े के बाद उसे तीन तलाक दे दिया हैं. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई हैं

UP: बाराबंकी में पानी गर्म करने को लेकर पत्नी के साथ हुआ झगड़ा, शादी के 16 साल बाद पति ने दिया तलाक; केस दर्ज
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits ANI)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बाराबंकी से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है. यहां एक पति ने पत्नी के साथ पानी गर्म करने को लेकर हुए झगड़े के बाद उसे तलाक (Talaq) दे दिया हैं. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई हैं. मामला जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के सदरुद्दीनपुर गांव (Sadruddinpur Village) का है. बताया जा रहा है कि दोनों की शादी 16 साल पहले हुई थी, उनके 5 बच्चे भी हैं.

वहीं पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि निकाह के बाद उसके ससुराल वाले उसका उत्पीड़न करते थे. उसके पांच बच्चे हैं और सबसे छोटा बच्चा महज दो साल का है. पीड़िता ने बताया कि गुरुवार को दवा खाने के लिए पति को गर्म पानी दिया तो वो नाराज हो गए और बोले कि हम खुद ही कर लेंगे. तो हमने भी कह दिया कि कर लो. वे इस बात से नाराज होकर तीन बार तलाक बोल कर हमें घर से भगा दिया. साथ ही सभी बच्चों को पीटा. यह भी पढ़े: Delhi: पत्नी को तीन तलाक बोलने व थप्पड़ मारने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

एसओ दर्शन यादव (SHO Darshn Yadav)  ने बताया कि एक महिला ने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई हैं. महिला के शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही हैं, जांच के बाद ही मामले में आगे कार्रवाई की जायेगी.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2021 02:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).