देश

Uttar Pradesh: अलीगढ़ में दुल्हे ने नहीं दी दोस्तों को शादी की पार्टी तो दोस्तों ने चाकू से गोदकर कर दी हत्या

शादी के बाद अक्सर करीबी दोस्त पार्टी की डिमांड करते हैं. उनकी मांग को अक्सर लोग पूरा भी करते हैं. क्योंकि ये खुशी का पल होता है. लेकिन कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो पार्टी से बचते हैं और सिर्फ मिठाईयां ही खिलाते हैं. लेकिन दोस्त कभी इस बात का बुरा नहीं मानते हैं. लेकिन उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अलीगढ़ (Aligarh) में ऐसा कुछ नहीं हुआ दोस्त ने शादी की पार्टी मांगी और न मिलने पर उसने दुल्हे की हत्या कर दी. एक पल जहां पर खुशियों की शहनाई गूंज रही थी. अगले ही पल वहां पर मातम पसर गया. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

Uttar Pradesh: अलीगढ़ में दुल्हे ने नहीं दी दोस्तों को शादी की पार्टी तो दोस्तों ने चाकू से गोदकर कर दी हत्या
प्रतीकात्मक तस्वीर ( फोटो क्रेडिट- Pixabay)

अलीगढ़:- शादी के बाद अक्सर करीबी दोस्त पार्टी की डिमांड करते हैं. उनकी मांग को अक्सर लोग पूरा भी करते हैं. क्योंकि ये खुशी का पल होता है. लेकिन कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो पार्टी से बचते हैं और सिर्फ मिठाईयां ही खिलाते हैं. लेकिन दोस्त कभी इस बात का बुरा नहीं मानते हैं. लेकिन उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अलीगढ़ (Aligarh) में ऐसा कुछ नहीं हुआ दोस्त ने शादी की पार्टी मांगी और न मिलने पर उसने दुल्हे की हत्या कर दी. एक पल जहां पर खुशियों की शहनाई गूंज रही थी. अगले ही पल वहां पर मातम पसर गया. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

गांव पाली पलीमुकीमपुर का रहने वाले वाला बबलू सूर्यवंशी अपनी दूसरी शादी के बाद पत्नी को लेकर घर लौटा था. दरअसल उसकी पहली पत्नी की तबियत काफी समय से खराब थी. जिसके बाद पहली पत्नी ने जिद कर के उसे दूसरी शादी अपनी ही छोटी बहन से करने के लिए कहा. बबलू मान गया और शादी के बाद घर लौटकर आया. उस वक्त परिवार में सभी लोग खुश थे. Uttar Pradesh: कानपुर में 3 साल के बच्चे ने बिस्तर में कर दिया पेशाब तो बाप ने जमीन पर पटकर मार डाला.

इस दौरान बबलू के कुछ दोस्तों ने उससे पार्टी की मांग की. उन्होंने पार्टी में शराब की डिमांड रखी. जिसे बबलू ने इनकार कर दिया. इस दौरान बबलू और उसके दोस्तों के बीच बहस होने लगी. फिर क्या दोस्तों ने उसके उपर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. जिसके बाद घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन बबलू को अस्पताल लेकर गए. लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. वहीं, घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2020 06:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).