देश

Uttar Pradesh: कानपुर में 3 साल के बच्चे ने बिस्तर में कर दिया पेशाब तो बाप ने जमीन पर पटकर मार डाला

एक पिता ढाल बनकर अपने बेटे की हिफाजत करता है. उसकी खुशियों का ख्याल रखता है. पिता अपने बच्चे के लिए हर दुख और तकलीफ बर्दाश्त कर लेता है. लेकिन इस पिता की करतूत सुनकर आप की आंखे नम और मन में बस यही सवाल उठेगा कि इसे फांसी दे दो. आखिर एक बाप अपने 5 साल के बच्चे को सिर्फ लिए जान से मार देता है कि वो रात में सोते वक्त बिस्तर पर पेशाब कर दिया. इस हैवान बाप की करतूतों की जानकारी मिलने पर हर कोई हैरान है. सभी के मन में एक सवाल है कि इसे एक बार भी मासूम को देखकर रहम नहीं आया. ये हैरान कर देने वाला मामला उत्तर प्रदेश का है. जहां पर एक बाप ने अपने बेटे की हत्या कर दी. लेकिन उसकी करतूत पकड़ी गई और जेल जाना पड़ा.

Uttar Pradesh: कानपुर में 3 साल के बच्चे ने बिस्तर में कर दिया पेशाब तो बाप ने जमीन पर पटकर मार डाला
हत्या की प्रतीकात्मक तस्वीर

कानपुर:- एक पिता ढाल बनकर अपने बेटे की हिफाजत करता है. उसकी खुशियों का ख्याल रखता है. पिता अपने बच्चे के लिए हर दुख और तकलीफ बर्दाश्त कर लेता है. लेकिन इस पिता की करतूत सुनकर आप की आंखे नम और मन में बस यही सवाल उठेगा कि इसे फांसी दे दो. आखिर एक बाप अपने 3 साल के बच्चे को सिर्फ लिए जान से मार देता है कि वो रात में सोते वक्त बिस्तर पर पेशाब कर दिया. इस हैवान बाप की करतूतों की जानकारी मिलने पर हर कोई हैरान है. सभी के मन में एक सवाल है कि इसे एक बार भी मासूम को देखकर रहम नहीं आया. ये हैरान कर देने वाला मामला उत्तर प्रदेश का है. जहां पर एक बाप ने अपने बेटे की हत्या कर दी. लेकिन उसकी करतूत पकड़ी गई और जेल जाना पड़ा.

बता दें कि रोंगटे खड़े कर देने वाली ये घटना उत्तर प्रदेश के कानपुर के घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के हथेरुआ गांव की है. जहां पर संतराम नामक शख्स जो मजदूरी किया करता था. जब संतराम के पांच साल के बेटे ने मंगलवार की रात में बिस्तर पर पेशाब कर दिया तो उसका पारा सातवे आसमान पर चढ़ गया. उसकी आंखो में खून सवार हो गया. उसने अपने मासूम बच्चे की पिटाई शुरू कर दी. इस दौरान की छोटी बच्ची और पत्नी ने उसे समझाने और रोकने की कोशिश की. लेकिन वो नहीं माना. उसने बेटे को जमीन पर उठाकर पटक दिया. जिससे उसकी मौत गई. Shocking! प्याज के सलाद के लिए चाकू घोंप कर हत्या, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से आरोपी गिरफ्तार.

घटना के बाद संतराम ने अपनी पत्नी को धमकी दी, अगर किसी को बताया तो सभी जान ले लेगा. इतना बोलकर परिवार के साथ रात में ही हमीरपुर स्थित छानी गांव भाग गया था. लेकिन इस दौरान संतराम की पत्नी ने अपने भाई को फोन कर के सारी घटना बता दी. जिसके बाद महिला के भाई ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और आरोपी बाप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उसके खिलाफ हत्या का मामल दर्ज किया गया है और जांच जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2020 04:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).