देश

UP Shocker: दूल्हा घोड़ी पर चढ़ने से पहले रेप केस में गिरफ्तार, दुल्हन बारात आने का करती रही इंतेजार, जानें फिर क्या हुआ

त्तर प्रदेश के वाराणसी में एक दूल्हा शादी के लिए घोड़ी पर चढ़ता. इससे पहले वह रेप के आरोप में गिरफ्तार हो गया. जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया, क्योंकि पुलिस ने लोगों के सामने ही युवक को गिरफ्तार करने के बाद थाने लेकर चली गई.

UP Shocker: दूल्हा घोड़ी पर चढ़ने से पहले रेप केस में गिरफ्तार, दुल्हन बारात आने का करती रही इंतेजार, जानें फिर क्या हुआ
(Photo : X)

UP Shocker: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक दूल्हा शादी के लिए घोड़ी पर चढ़ता. इससे पहले वह रेप के आरोप में गिरफ्तार हो गया. जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया,  क्योंकि पुलिस ने लोगों के सामने ही युवक को गिरफ्तार करने के बाद थाने लेकर चली गई. इस बीच लड़की वाले बारात आने का इंतेजार करते रहे. लड़की वालों को जब लड़के के बारे में पता चल तो उन्होंने शादी करने से मना कर दिया.

लकड़े का नाम  गोविंद पटेल हैं.  वह वाराणसी के चौबेपुर के रुस्तमपुर का रहने वाला है. उसके ऊपर आरोप है कि वह सारनाथ में रहने वाली एक लड़की से शादी का झांसा देकर चार साल तक रेप किया. लेकिन उससे शादी करने से मना कर दिया. इस बीच जब लड़की को गोविंद पटेल के बारे में खबर लगी तो वह सीधे पुलिस स्टेशन पहुंची. जहां पर वह लड़के के खिलाफ पहुंचकर रेप की शिकायत दर्ज करवाई. शिकायत के तुरन्त बंद पुलिस गोविंद पटेल के घर पहुंची. वह सिर पर सेहरा बांधकर घोड़ी पर चढने की तैयारी में था. इससे पहले पुलिस ने गोविंद को गिरफ्तार कर पुलिस स्टेशन लेकर आई. यह भी पढ़े: UP: नाबालिग लड़की को अगवा कर जंगल में गैंगरेप, पीड़ित परिवार के विरोध प्रदर्शन के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज, 3 गिरफ्तार

वहीं बारात लेट होने पर लड़की वालों ने जब लड़के वालों से किसी तरह संपर्क किया तो दूल्हे के बारे में खबर सुनकर उनके होश उड़ गये और वे भी भागे भागे पुलिस स्टेशन पहुंचे. जहां पर लडके के बारे में सच्चाई जानने की कोशिश की. पुलिस स्टेशन से जब मालूम पड़ा कि लड़के को रेप केस में गिरफ्तार किया गया है तो उन्होंने शादी करने से मना कर दिया.  जानकारी के अनुसार गोविंद की शादी वाराणसी के काजी सराय में रहने वाली युवती के साथ होने वाली थी. कुछ दिन पहले ही उसकी सगाई होने के बाद २१ अप्रैल को शादी होने जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2024 05:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).