देश

Uttar Pradesh: युवती को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, 3 आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस ने 25 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है.

Uttar Pradesh: युवती को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, 3 आरोपी गिरफ्तार
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

शाहजहांपुर, 4 अप्रैल : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) पुलिस ने 25 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. इन तीनों ने कथित तौर पर 22 मार्च को युवती को उसके घर से अगवा किया और फिर उसके साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म (Gang-Raped) किया. पुलिस ने कहा कि यह घटना मिजार्पुर पुलिस थाने की सीमा में आने वाले एक गांव में हुई थी. 22 मार्च को इन लोगों ने युवती को उसके घर की छत से अगवा कर लिया था.

दुष्कर्म के बाद युवती उनकी कैद से भाग निकली और फिर अपने घर पहुंची. जलालाबाद सर्कल अधिकारी (सीओ) मस्सा सिंह ने कहा, "यह घटना तब सामने आई जब पीड़िता ने यह घटना अपने पति को बताई, जो होली के दिन दिल्ली से घर पहुंचा था. यह भी पढ़ें : Uttar Pradesh: फोन पर व्यस्त नर्स ने महिला को एक साथ कोविड वैक्सीन की 2 खुराक दी

इसके बाद शुक्रवार को सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया." पुलिस ने शनिवार को तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया और युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2021 12:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).