उत्तर प्रदेश: नोएडा के गारमेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, घटनास्थल पर आग बुझाने के लिए 10 गाड़ियां मौजूद

उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर स्थित सेक्टर नंबर तीन की एक गारमेंट फैक्ट्री में दूसरे फ्लोर पर आग लग गई है. कंपनी सोमवार से काम शुरू करने वाली थी. कंपनी में आग कैसी लगी अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है. घटनास्थल पर आग बुझाने के लिए दस गाड़ियां मौजूद हैं.

आग I प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) शहर स्थित सेक्टर नंबर तीन की एक गारमेंट फैक्ट्री (Garment Factory) में दूसरे फ्लोर पर आग लग गई है. कंपनी सोमवार से काम शुरू करने वाली थी. कंपनी में आग कैसी लगी अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है. घटनास्थल पर आग बुझाने के लिए दस गाड़ियां मौजूद हैं. बता दें इससे पहले हाल ही में राजधानी नई दिल्ली (Delhi) स्थित स्वरूप नगर (Swaroop Nagar) इलाके में बीते गुरुवार को एक रासायनिक गोदाम (Chemical Godown) में भीषण आग लग गई थी. सूचना के पश्चात् मौके पर 16 फायर टेंडर (Fire Tenders) की गाड़ियां भेजी गई थी.

इसके अलावा हाल ही में पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में एक राह चलती कार में आग लग गई थी. इस घटना में आग की चपेट में आने से कार का चालक बुरी तरह से झुलस गया था. घटना की सुचना मिलने के पश्चात् मौके पर पहुंची दमकल व पुलिस की टीम ने कार चालक को अस्पताल पहुंचाया. कार चालक का नाम सतीश के रूप में हुई है. सतीश का अस्पताल में इलाज जारी है. सूचना पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी.

यह भी पढ़ें- दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और हरियाणा समेत इन जगहों पर अगले 2 घंटें में आंधी-तूफान के साथ होने वाली है जमकर बारिश

पुलिस के अनुसार कार चालक का परिवार मंडोली गांव में रहता है. बीते सोमवार को सतीश लगभग रात 9.40 बजे वजीराबाद से रोड से अपने घर मंडोली जा रहा था, जैसे ही वह नंद नगरी डिपो के सामने मंडोली चुंगी के पास पहुंचा तभी अचानक कार में आग लग गई. बताया जा रहा है कि कार में आग शॉट सर्किट की वजह से लगी थी.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट