देश

दुल्हन ने दूल्हे के गले में वरमाला डालने से किया इनकार, कहा-प्रेमी से ही करूंगी शादी

मंडप में दूल्हे और दुल्हन की शादी से मुकरने की खबरें आपने सिर्फ फिल्मों में ही सुनी होगी. असल जिंदगी में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है. जहां एक दुल्हन ने मंडप में दूल्हे के गले में वरमाला डालने से इनकार कर दिया...

दुल्हन ने दूल्हे के गले में वरमाला डालने से किया इनकार, कहा-प्रेमी से ही करूंगी शादी
प्रतीकात्मक तस्वीर, (फोटो क्रेडिट्स:

मंडप में दूल्हे और दुल्हन की शादी से मुकरने की खबरें आपने सिर्फ फिल्मों में ही सुनी होगी. असल जिंदगी में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है. जहां एक दुल्हन ने मंडप में दूल्हे के गले में वरमाला डालने से इनकार कर दिया और कहा कि शादी करूंगी तो सिर्फ अपने प्रेमी से. ये मामला यूपी के इटावा जिले में थाना चौबिया क्षेत्र के राहिन गांव का है. यहां धूम-धाम से शादी का आयोजन किया गया था. दूल्हा स्टेज पर आकर खड़ा हो गया था. लड़की भी अपनी सहेलियों के साथ हाथ में वरमाला लेकर स्टेज पर पहुंच गई थी. लड़की को जब दुल्हे के गले में वरमाला पहनाने को कहा गया तो उसने वरमाला पहनाने से मना कर दिया. लड़की ने गांव के ही एक लड़के से अपनासंबंध होने की बात बताई. इस दौरान बहुत हंगामा हो गया. मंडप में पुलिस भी पहुंच गई. पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया.

लड़की आखिर तक अपने प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी रही. हार-मानकर बारात को वापस लौटना पड़ा. पुलिस ने लड़की को कहा कि वो नाबालिग हो गई है. चाहे तो कोर्ट में शादी कर सकती है.

यह भी पढ़ें: दूल्हे से नाराज होकर शादी के महज 3 मिनट बाद दुल्हन ने दिया तलाक, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

आपक बता दें कि शादी के मंडप किसी लड़की के शादी से इनकार करने और अपने प्यार का इजहार करने के मामले बहुत कम ही सुनने को मिलते हैं. लोगों से भरे हुए मंडप में शादी से मुकरने के लिए हिम्मत चाहिए जो बहुत ही कम लोगों के पास होती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2019 02:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).