देश

Uttar Pradesh Election 2022: कांग्रेस की सरकार बनी तो महिलाओं को मिलेंगे मुफ्त गैस सिलेंडर, बसों में कर सकेंगी फ्री यात्रा, देखें प्रियंका गांधी ने और क्या वादे किये?

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर (Uttar Pradesh Election 2022) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Congress Leader Priyanka Gandhi Wadra) ने यूपी की महिलाओं और युवतियों के लिए अलग से एक घोषणा पत्र (Congress Manifesto for UP Election) जारी किया है.

Uttar Pradesh Election 2022: कांग्रेस की सरकार बनी तो महिलाओं को मिलेंगे मुफ्त गैस सिलेंडर, बसों में कर सकेंगी फ्री यात्रा, देखें प्रियंका गांधी ने और क्या वादे किये?
प्रियंका गांधी (Photo Credits ANI)

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर (Uttar Pradesh Election 2022) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Congress Leader Priyanka Gandhi Wadra) ने यूपी की महिलाओं और युवतियों के लिए अलग से एक घोषणा पत्र (Congress Manifesto for UP Election) जारी किया है. UP Election 2022: प्रियंका गांधी का बड़ा ऐलान, राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी तो दी जाएगी 20 लाख सरकारी नौकरियां, किए ये चुनावी वादे

महिलाओं के जारी किए गए घोषणा पत्र को ट्विट कर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि, 'उत्तर प्रदेश की मेरी प्रिय बहनों, आपका हर दिन संघर्षों से भरा है. कांग्रेस पार्टी ने उसको समझते हुए आपके लिए अलग से एक महिला घोषणा पत्र तैयार किया है. कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर सालाना भरे हुए 3 सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे. प्रदेश की सरकारी बसों में महिलाओं के लिए यात्रा मुफ्त होगी.'

प्रियंका गांधी ने अपने अगले ट्वीट में कहा, आशा और आंगनबाड़ी की मेरी बहनों को प्रतिमाह 10 हजार रुपये का मानदेय मिलेगा. नए सरकारी पदों पर आरक्षण के प्रावधानों के अनुसार 40 प्रतिशत पदों पर महिलाओं की नियुक्ति की जाएगी.

प्रियंका गांधी ने अपने घोषणा पत्र में कहा, वृद्धा-विधवा पेंशन 1000 रुपये प्रति माह दिया जाएगा. उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश की धरती की वीरांगनाओं के नाम पर प्रदेशभर में 75 दक्षता विद्यालय खोले जाएंगे. कांग्रेस 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देगी. छात्राओं को स्मार्ट फोन और स्कूटी देगी.

बता दें कि वर्ष 2017 में हुए विधान सभा चुनाव में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने संयुक्त रूप से चुनाव लड़ा था. इस दौरान समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस से समझौता कर 311 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जबकि सहयोगी कांग्रेस ने 114 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे लेकिन समाजवादी पार्टी 21.82 फीसदी वोटों के साथ मजह 47 सीटों पर ही जीतने में कामयाब रह पाई थी.

वहीं कांग्रेस 6.25 प्रतिशत वोटों के साथ 7 सीटें ही जीत पाई थी. वहीं बीजेपी ने 384 सीटों पर चुनाव लड़ा और 312 सीटों पर जीत प्रचंड बहुमत हासिल किया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनाई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2021 10:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).