UP Road Accident: हरदोई में भीषण सड़क हादसा, बालू से भरा बेकाबू ट्रक झोपड़ी पर पलटा, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत- VIDEO
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में उन्नाव मार्ग पर बड़ा हादसा हुआ है. यहां एक बालू भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झोपड़ी पर पलट गया. जिसके चलते झोपड़ी में लोगों में परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई.
UP Road Accident: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में उन्नाव मार्ग पर बड़ा हादसा हुआ है. यहां एक बालू भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झोपड़ी पर पलट गया. जिसके चलते झोपड़ी में लोगों में परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में चार मासूम बच्चों समेत आठ शामिल हैं. हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक चालक और खलासी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
हादसे के बाद का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रक झोपड़ी पर पलटा हुआ है. वहीं मौके पर एम्बुलेंस भी दिखाई दे रहा है. जिस एम्बुलेंस से मृतक का शव पोस्ट मार्टम के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है. यह भी पढ़े: UP Road Accident Video: कौशांबी में सड़क हादसा, अनियंत्रित डीसीएम की चपेट में आने से 6 से ज्यादा लोग जख्मी
हरदोई में झोपड़ी पर बालू लदा ट्रक पलटा एक ही परिवार के 8 लोगो की मौत pic.twitter.com/ukI8eHFGbt
— Tushar Srivastava (@TusharSrilive) June 12, 2024
हरदोई में सड़क हादसा:
#WATCH उत्तर प्रदेश: हरदोई में बालू से भरा ट्रक सड़क किनारे झोपड़ी पर पलट गया। pic.twitter.com/CK7fbK59Ud
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 12, 2024
जानकारी के अनुसार हरदोई मल्लावां कस्बे में उन्नाव मार्ग पर चुंगी नंबर दो के पास सड़क किनारे नट बिरादरी के लोग सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर रहते हैं. मंगलवार आधी रात के बाद कानपुर से हरदोई जा रहा बालू भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. जिस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई. अवधेश नामक मृतक का यह झोपड़ी था. जिस झोपड़ी में यह परिवार रह रहा था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2024 08:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

