UP Shocker: नशे के आदी भाई-बहन ने पड़ोस के बेटे की गला दबाकर बेरहमी से की हत्या, दोनों गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के कनौज जिले के तालग्राम के मोहल्ला टीला से एक 6 साल के बच्चे की हत्या का मामला सामने आया है. इस हत्या को एक महिला ने अपने भाई के साथ मिलकर पड़ोसी के बच्चे की गला दबाकर मार डाला. हत्या करने के बाद दोनों ने बच्चे को शव को मौरंग के ढेर में फेंक दिया और वहां से भागने की कोशिश की
लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कनौज जिले के तालग्राम के मोहल्ला टीला से एक 6 साल के बच्चे की हत्या का मामला सामने आया है. एक लड़की ने अपने भाई (Brother) के साथ मिलकर पड़ोसी के बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या करने के बाद दोनों ने बच्चे को शव को मौरंग के ढेर में फेंक दिया और वहां से भागने की कोशिश की. लेकिन दोनों पकडे गए. जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को बरामद कर दोनों को गिरफ्तार किया है.
दोनों के बारे में मालूम पड़ा है कि वे नशे की आदि है. जिसके चलते आस-पास के पड़ोसियों के साथ उनका झगड़ा होता रहता है. बताया जा रहा है झगड़े की वजह ही है कि तालग्राम के टीला में रहने वाली इकबाल की बेटी साहिबा अपने पड़ोस में रहने वाले रहीस के घर से उसके 6 साल के बेटे उवैस को खाना खिलाने के बहाने अपने घर लेकर आयी. इसके बाद साहिबा अपने भाई बादशाह के साथ बच्चे को कब्रिस्तान ले गई और वहां अपने भाई बादशाह के साथ मिलकर गला घोंटकर हत्या कर दी. बच्चे की हत्या कर दी. यह भी पढ़े: Madhya Pradesh: 15 वर्षीय बलात्कार पीड़िता ने गला दबाकर हत्या कर दी अपने बच्चे की हत्या, गिरफ्तार
दोनों ने हत्या के कुछ समय तक कब्रिस्तान में रहे और वहां से घर लौटते समय उन्होंने बच्चे के शव को मौरंग की ढेर में फेंक दिया और वहां से भागने की कोशिश की. तभी बच्चे परिजन बच्चे को खोजने के लिए निकले उनके परिजन दोनों भाई बहन को कब्रिस्तान में देखा और पूछताछ की. जिसके बाद भेद खुल गया और दोनों पकडे गए.
दोनों भाई बहन नशे के है आदी
वहीं पुलिस की जांच में एक बात सामने आई है कि दोनों भाई बहन नशीले पदार्थ की गोलियां लेते थे और इसके कारण उनका स्थानीय लोगों के साथ विवाद होता रहता था. विवाद के चलते ही दोनों ने बच्चे की हत्या की है और जब लोगों ने दोनों को पकड़ें की कोशिश की तो उन्होंने लोगों से बचने के लिए अपने हाथ और शरीर में ब्लेड से हमला कर दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 03, 2022 04:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

