देश

Uttar Pradesh: महोबा में पेड़ से लकटता मिला लड़की का शव, गैंगरेप और हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार

परिजनों का आरोप है कि उनकी लड़की की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई है. इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा कर रही है.

Uttar Pradesh: महोबा में पेड़ से लकटता मिला लड़की का शव, गैंगरेप और हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

महोबा: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)  के महोबा (Mahoba) जिले में एक 18 साल की किशोरी का शव पेड़ से लटकता मिला था. पुलिस ने बीते शनिवार देर शाम दलित छात्रा का शव बरामद किया जो पहाड़ में लगे पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका था. परिजनों का आरोप है कि उनकी लड़की की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई है. इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा कर रही है. कुलपहाड़ के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) रामप्रवेश राय ने रविवार को बताया कि शनिवार की शाम करीब सात बजे बेलाताल कस्बे के एक मोहल्ले में रहने वाली 12वीं कक्षा की दलित छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थिति में छैमाही देवी मंदिर से कुछ दूरी पर पहाड़ में लगे एक पेड़ की डाल में दुपट्टे से बने फांसी के फंदे से लटका मिला.

लड़की शनिवार दोपहर करीब 12 बजे घर से सब्जी खरीदने निकली थी. देर शाम तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की और करीब सात बजे शाम को चरवाहों से शव पेड़ पर लटका होने की सूचना परिजनों को दी, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया. उत्तर प्रदेश: बांदा जिले में 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार.

पहले ऐसा माना जा रहा था कि लड़की ने आत्महत्या की है. लेकिन, लड़की की मां ने पुलिस को बताया कि मोहल्ले का एक लड़का फोन पर उसे एक महीने से परेशान कर रहा था. उसने आरोप लगाया कि लड़की की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया गया है. लड़की की मां ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी नाबालिग बेटी घर से बाजार के लिए निकली थी. जहां पर गांव के तीन दबंगो ने रास्ते में उसका अपहरण किया और बलात्कार कर उसकी हत्या के बाद शव को पेड़ से लटका दिया.

पुलिस ने बताया कि मंगलवार को परिजनों की शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है. साथ ही दो डॉक्टरों के पैनल से किशोरी का पोस्टमार्टम कराया गया है. मामले की जांच जारी है जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके अनुसार एक्शन लिया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2021 09:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).