Uttar Pradesh: कोविड के बढ़ते मामलों के बाद बीएचयू ने ऑफ़लाइन क्लासेस किए रद्द, ऑनलाइन कक्षाएं रहेंगे जारी

वाराणसी में नए कोविड 19 मामले सामने आने के बाद बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) ने ऑफ़लाइन क्लासेस अगली नोटिस आने तक निलंबित कर दिए गए हैं. सभी कक्षाएं पहले की तरह ऑनलाइन आयोजित की जाएंगी. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) ने 22 फरवरी 2021 से अपनी ऑफ़लाइन कक्षाएं शुरू कर दी थीं.

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय ( Photo Credits: Wikimedia Commons)

वाराणसी (Varanasi) में नए कोविड 19 मामले सामने आने के बाद बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (Banaras Hindu University) (बीएचयू) ने ऑफ़लाइन क्लासेस अगली नोटिस आने तक निलंबित कर दिए गए हैं. सभी कक्षाएं पहले की तरह ऑनलाइन आयोजित की जाएंगी. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) ने 22 फरवरी 2021 से अपनी ऑफ़लाइन कक्षाएं शुरू कर दी थीं. कक्षाएं फाइनल ईयर के छात्रों के लिए हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों) में आयोजित की जा रही थीं. लेकिन कोविड के बढ़ते केसेस के मद्दे नज़र क्लासेस रद्द करने पड़े.

फाइनल ईयर के छात्रों के लिए विद्यालय खोले जाने के बाद सेकंड ईयर के कुछ छात्रों के ग्रुप ने उनके लिए भी विश्वविद्यालय को फिर से खोलने की मांग पर एंट्रेंस गेट पर हंगामा किया था. जिसके बाद उन्हें शांत कराने के लिए समझाना पड़ा था. विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने बताया था कि उन्होंने छात्रों की देखभाल और संक्रमण फैलने से बचने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए गए थे. यह भी पढ़ें: Coronavirus In Gujarat: गुजरात में बढ़े COVID-19 के मामले, 13 लोगों में हुई संक्रमण की पुष्टि, लोगों में दहशत

देखें ट्वीट:

देश में कोरोनावायरस के नए मामलों में लगातार तेजी आ रही है. महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और मध्य प्रदेश आदि राज्यों मेंकोरोना नए केसेस सबसे ज्यादा हैं. सोमवार को इन 5 राज्यों से ही सिर्फ 80.5 फीसदी कोविड के नए मामले थे. इनमें सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र (30,535) से आए थे. देश में अब तक 1,59,967 लोगों की मौत हो चुकी है.

लॉकडाउन के बाद में में स्तिथि सुधरती हुई नजर आ रही थी. धीरे धीरे सब कुछ खुल चुका था, लेकिन मौजूदा हालत को देखते हुए कठोर कदम उठाने पड़ रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड