बाराबंकी शराब कांड: सीओ, इंपेक्टर समेत 11 लोगों पर गिरी गाज, किए गए निलंबित
बाराबंकी जिले में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस प्रकरण में पुलिस महानिदेशक (IG) ओपी सिंह ने क्षेत्राधिकारी (CO) पवन गौतम और पुलिस निरीक्षक रामनगर राजेश कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी जिले में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस प्रकरण में पुलिस महानिदेशक (IG) ओपी सिंह ने क्षेत्राधिकारी (CO) पवन गौतम और पुलिस निरीक्षक रामनगर राजेश कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है। उधर, बाराबंकी के जिलाधिकारी उदयभानु त्रिपाठी ने अब तक पांच लोगों के मरने की पुष्टि की है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले में संवेदना व्यक्त करते हुए जांच के आदेश दिए हैं. उप्र के आबकारी मंत्री जय प्रताप सिंह ने बताया कि इस पूरे मामले में अभी तक जिला आबकारी अधिकारी और तीन हेड कॉन्स्टेबल और पांच कांस्टेबल को भी निलंबित कर दिया गया है. यह भी पढ़े: बाराबंकी जहरीली शराब कांड: सीएम योगी आदित्यनाथ परिवार के प्रति जताई संवेदना, मामले में दिए जांच के आदेश
गौरतलब है कि बाराबंकी के रानीगंज इलाके में जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत हो गई। इनमें चार लोग एक ही परिवार से हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, शराब पीने के बाद लोगों को दिखना बंद हो गया था। इलाज के दौरान मंगलवार सुबह तक पांच लोगों की मौत हो गई। कई लोगों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है
(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2019 01:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

