UP Unlock: उत्तर प्रदेश में 5 जुलाई से खुलेंगे सिनेमाहॉल, जिम और स्टेडियम, यहां पढ़ें नए नियम

अनलॉक के इस चरण में सिनेमाहॉल को भी कोविड प्रोटोकॉल के अनुपालन के साथ संचालन की अनुमति प्रदान करने का निर्णय लिया गया है. इस चरण में कोविड प्रोटोकॉल के साथ जिम, स्टेडियम और सिनेमा हॉल खुल सकेंगे.

सिनेमा हॉल | प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: Pixabay)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में कोरोना महामारी (Coronavirus) कंट्रोल में आते देख योगी सरकार ने 5 जुलाई से कुछ और रियायतें देने की घोषणा की है. अनलॉक के इस चरण में सिनेमाहॉल को भी कोविड प्रोटोकॉल के अनुपालन के साथ संचालन की अनुमति प्रदान करने का निर्णय लिया गया है. इस चरण में कोविड प्रोटोकॉल के साथ जिम, स्टेडियम और सिनेमा हॉल खुल सकेंगे. नए दिशानिर्देश 5 जुलाई से लागू होंगे. UPHESC Recruitment 2021: यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर के 2 हजार से ज्यादा पदों के लिए आवेदन करने का एक और मौका, पढ़ें डिटेल्स.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर प्रदेश को और अनलॉक करने का फैसला शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक के दौरान लिया गया. सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना महामारी इस वक्त कंट्रोल में है. इसलिए 5 जुलाई से मल्टीप्लेक्स सिनेमाहॉल, जिम और स्टेडियम को कोविड प्रोटोकॉल के अनुपालन के साथ संचालन की अनुमति होगी. उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण सिनेमाहॉल मालिकों का बिजनेस ठप पड़ गया है. ऐसे में उनकी जरूरतों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा.

यूपी में कोरोना संक्रमण लगातार कम हो रहा है. ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में यदि कोविड-19 महामारी को लेकर स्थिति नियंत्रित रहती है तो स्कूल, कॉलेज व अन्य शिक्षा संस्थान भी खोले जा सकते हैं.

गौरतलब है तमाम छूट के बावजूद उत्तरप्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन जारी रहेगा. उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में कोरोना से निपटने के लिए टेस्टिंग, ट्रेसिंग और ट्रीटमेंट की नीति पर काम किया है. उत्तर प्रदेश में अभी तक कोरोना महामारी की जांच के लिए 5.81 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं और प्रदेश में अभी तक 16.80 लाख लोग ठीक हो चुके हैं.

Share Now

\