UP: बांदा में युवक की बेरहमी से पीटकर हत्या, वीडियों में दिखी बर्बरता, 4 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
बांदा में एक शराब की दुकान के मालिक और कुछ लोगों ने कथित तौर पर एक युवक को पीटा, घटना के एक दिन बाद युवक की मृत्यु हो गई. मामले की जांच करते हुए एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मृतक के साथ मारपीट की जा रही है.
उत्तर प्रदेश: बांदा में तीन दिन पूर्व रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला था, जिसमें युवक द्वारा आत्महत्या की बात कही गई थी, लेकिन शुक्रवार को मॉडल शॉप में युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल होने से इस मामले में नया मोड़ आ गया. इसमें एक पूर्व विधायक के भाई समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. पूर्व विधायक का भाई शराब की दुकान का संचालक भी है, जिससे यह मामला हाई प्रोफाइल हो गया है. UP: प्रयागराज में बड़ी वारदात, एक ही परिवार के 5 लोगों की गला काटकर हत्या, पांच साल की बच्ची को भी नहीं छोड़ा
वहीं मामले पर अतिरिक्त अधीक्षक ने कहा "बांदा में एक शराब की दुकान के मालिक और कुछ लोगों ने कथित तौर पर एक युवक को पीटा, घटना के एक दिन बाद युवक की मृत्यु हो गई. मामले की जांच करते हुए एक वीडियो सामने आया है जिसमें मृतक के साथ मारपीट की जा रही है, वीडियो की जांच की जा रही है."
जिन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, उनमें नरैनी के पूर्व बसपा विधायक पुरुषोत्तम नरेश द्विवेदी के भाई राजा द्विवेदी निवासी अतर्रा और महिंद्रा एजेन्सी के मैनेजर राजेंद्र द्विवेदी निवासी कर्वी चित्रकूट समेत सौरभ निवासी शास्त्रीनगर व एक अन्य व्यक्ति शामिल है.
बांदा में अतुल गुप्ता की सत्ता संरक्षित गुंडों द्वारा पिटाई कर हत्या स्तब्ध कर देने वाली वारदात है।
शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना!
दोषियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर हो न्याय।@dgpup pic.twitter.com/5JvUzI6Gdf
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) April 15, 2022
आरोप है कि रामनवमी की दोपहर अतुल झांकी देखने की बात कह घर से निकला था. शाम को मॉडल शाप के सेल्समैन ने मुझे व खुरहंड निवासी साले ललित गुप्ता को फोन द्वारा सूचना दी कि अतुल ने तीस हजार रुपये चोरी किए हैं. मॉडल शाप पहुंचने पर अतुल ने चोरी का झूठा आरोप लगाने की बात कहते हुए पूर्व विधायक स्व. पुरुषोत्तम द्विवेदी के भाई मॉडलशाप संचालक राजा द्विवेदी, महिंद्रा एजेंसी के मैनेजर राजेंद्र द्विवेदी, सौरभ व बउआ द्वारा मारपीट की बात कही थी.
उत्तर प्रदेश: बांदा में एक शराब की दुकान के मालिक और कुछ लोगों ने कथित तौर पर एक युवक को पीटा, घटना के एक दिन बाद युवक की मृत्यु हो गई।
अतिरिक्त अधीक्षक ने कहा, "मामले की जांच करते हुए एक वीडियो सामने आया है जिसमें मृतक के साथ मारपीट की जा रही है, वीडियो की जांच की जा रही है।" pic.twitter.com/GT3BdoWlT4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 16, 2022
अतुल के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस अधिकारियों ने मामले को संज्ञान लिया. आरोपियोंं के न मिलने पर पुलिस संबंधित लोगों को थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है. एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच की जा रही है. जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2022 02:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

