देश

UP: प्रयागराज में बड़ी वारदात, एक ही परिवार के 5 लोगों की गला काटकर हत्या, पांच साल की बच्ची को भी नहीं छोड़ा

प्रयागराज से दहलाने वाली खबर आ रही है. यहां एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई है. वारदात नवाबगंज थाना क्षेत्र के खागलपुर गांव की है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है.

UP: प्रयागराज में बड़ी वारदात, एक ही परिवार के 5 लोगों की गला काटकर हत्या, पांच साल की बच्ची को भी नहीं छोड़ा
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

 प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पांच लोगों की हत्या से हड़कंप मच गया है. एक ही परिवार के लोगों की हत्या की खबर से इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है. नवाबगंज में धारदार हथियार से गला काटकर इन लोगों की हत्या की गई है. सुबह घर बंद था तो आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. Madhya Pradesh Shocker: रीवा में नाबालिग दो बहनों से सामूहिक दुष्कर्म

घटना स्थल पर एसएसपी अजय कुमार सहित आला अधिकारी जांच में जुटे हैं. बता दें कि मरने वालों में पति-पत्नी राहुल तिवारी (42), प्रीति (38) और उनकी तीन बेटियां  माही, पीहू और पोहू शामिल हैं. फिलहाल पुसिल सभी शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है.बताया जा रहा है कि यह परिवार कौशांबी का रहने वाला था, फिलहाल ये  किराए के मकान में रहते थे. हत्या के पीछे की वजह क्या है फिलहर पुलिस इस मामले में जांच कर रही है. वहीं घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल बना हुआ है. घटना की जानकारी मिलते ही फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है.

गौरतलब है कि प्रयागराज के गंगा पार के फाफामऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत अभी विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले ही गोहरी गांव में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या कर दी गई थी. वहीं पुलिस अब तक इस मामले में खुलासा नहीं कर सकी है. वहीं अब एक बार फिर प्रयागराज के नवाबगंज इलाके में एक ही परिवार के 5 लोगों की निर्मम हत्या ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2022 09:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).