देश

UP: लापरवाही! सरकारी किताबों में राष्ट्रगान से 'उत्कल बंग' गायब, 1089 स्कूलों में बंट गईं पुस्तकें

कौशांबी में यूपी शासन के स्कूलों (परिषदीय विद्यालय) में बच्चों को बांटी गई कक्षा पांचवी की हिंदी विषय की वाटिका किताब में लिखे राष्ट्रगान में गड़बड़ी सामने आई है.

UP: लापरवाही! सरकारी किताबों में राष्ट्रगान से 'उत्कल बंग' गायब, 1089 स्कूलों में बंट गईं पुस्तकें

Utkal Banga Missing From National Anthem: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के सरकारी स्कूल की किताबों में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है. बच्चों को बांटी गई नई किताबों में अधूरा राष्ट्रगान प्रकाशित किया गया है. Karnataka: 7 साल के बच्चे ने पैंट में किया शौच, गुस्साए टीचर ने उसके ऊपर फेंका गर्म पानी, बुरी तरह झुलसा

दरअसल, कौशांबी में यूपी शासन के स्कूलों (परिषदीय विद्यालय) का नया सत्र शुरू हो चुका है. लेकिन इसके बाद भी बच्चों तक पाठ्य पुस्तकें देरी से पहुंचाई गईं. हाल ही में बच्चों को किताबों का वितरण किया गया.

बच्चों को बांटी गई कक्षा पांचवी की हिंदी विषय की वाटिका किताब में राष्ट्रगान की पंक्तियों से उत्कल और बंग शब्द गायब हैं.  इसके बाद सीधे पांचवीं लाइन विंध्य- हिमाचल-यमुना-गंगा...से शुरू है। यह गलती एक दो किताबों में नहीं, बल्कि पांचवीं की सभी किताबों में है.

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इसे प्रिंटिंग मिस्टेक बताया है. बता दें कि पांचवी के बच्चों के लिए हिंदी की पुस्तक वाटिका नाम से ही संचालित की जाती है.  अधिकारी अब इस गलती के बाद किताबों में राष्ट्रगान ठीक कराने की बात कह रहे हैं.

जिले में तकरीबन 25 हजार की संख्या में कक्षा पांच के बच्चों के लिए हिंदी की पुस्तक वाटिका आई है. इनमें से काफी किताबें स्कूलों में बच्चों को वितरित की जा चुकी हैं. बीएसए प्रकाश सिंह ने बताया कि तत्काल प्रभाव से पुस्तक वितरण पर रोक लगा दी गई है. अब भंडार गृह से विद्यालयों को किताबें नहीं भेजी जाएंगी. साथ ही स्कूलों में वितरित किताबें बच्चों से वापस लेने के निर्देश दिए गए हैं.

कौशांबी जिले में 1089 परिषदीय विद्यालय संचलित हैं. करीब कक्षा एक से आठ तक करीब 1 लाख 82 हजार छात्र-छात्राएं यहां शिक्षा ग्रहण करते हैं. परिषदीय स्कूल में सत्र तो अप्रैल माह में सही समय पर शुरू हुआ था, लेकिन शासन ने पुस्तकें पहुंचाने में देर कर दी. यहां काफी दिनों तक बच्चों को पुरानी किताबों से ही शिक्षा ग्रहाण करनी पड़ी. अब जब नई किताब आई है, तो उसमें भी खामी सामने आई है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2022 12:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).