देश

Ghaziabad: ऑटो में बिठाकर महिलाओं से करते थे लूटपाट, पुलिस में किया मामला दर्ज

गाजियाबाद : गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच रविवार की देर रात मुठभेड़ हुई, जिसमें ऑटो में महिलाओं के साथ लूटपाट करने वाले दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए, दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया और लूट का सामान भी बरामद किया गया.

Ghaziabad: ऑटो में बिठाकर महिलाओं से करते थे लूटपाट, पुलिस में किया मामला दर्ज
Representational Image

गाजियाबाद: गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच रविवार की देर रात मुठभेड़ हुई, जिसमें ऑटो में महिलाओं के साथ लूटपाट करने वाले दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए. दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया और लूट का सामान भी बरामद किया गया.

कार्यवाहक एसीपी साहिबाबाद पूनम मिश्रा ने बताया कि महिलाओं से लूटपाट करने वाले दो लुटेरे को मुठभेड़ के बाद पैर में गोली लगी. दोनों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है. दोनों बदमाश सिर्फ महिलाओं को ही टारगेट करते थे. महिलाओं को ऑटो में बैठाते थे और मौका मिलते ही लूटपाट करते थे.

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम चौकी हिंडन पुल के पास चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान एक संदिग्ध ऑटो गाजियाबाद की तरफ से आता दिखाई दिया, जिसे रूकने का इशारा किया गया. लेकिन, चालक ने गाड़ी नहीं रोकी. इसी बीच ऑटो सवार ने फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश के पैर में गोली लगी.

गिरफ्तार बदमाशों में अमीर लोनी थाना का हिस्ट्रीशीटर है. दूसरे बदमाश का नाम नदीम है. इनके कब्जे से पुलिस ने दो तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, नगदी समेत गहने बरामद किए हैं.

 

 

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2024 03:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).