भारत और पाकिस्तान के बीच करतारपुर कॉरिडोर का अमेरिका ने किया स्वागत

अमेरिका ने सिख श्रद्धालुओं के वास्ते वीजा मुक्त यात्रा सुगम बनाने के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच करतारपुर गलियारे के निर्माण का स्वागत किया है और कहा है कि ट्रंप प्रशासन ऐसे किसी भी कदम का ‘‘बेहद समर्थन’’ करता है जो दोनों पड़ोसी देशों के लोगों के बीच संबंधों को बढ़ाता है.

करतारपुर कॉरिडोर (Photo Credits- Wikimedia Commons, Pixabay)

वाशिंगटन. अमेरिका ने सिख श्रद्धालुओं के वास्ते वीजा मुक्त यात्रा सुगम बनाने के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच करतारपुर गलियारे के निर्माण का स्वागत किया है और कहा है कि ट्रंप प्रशासन ऐसे किसी भी कदम का ‘‘बेहद समर्थन’’ करता है जो दोनों पड़ोसी देशों के लोगों के बीच संबंधों को बढ़ाता है. यह गलियारा पाकिस्तान के करतारपुर में दरबार साहिब को पंजाब के गुरदासपुर जिले में डेरा बाबा नानक गुरूद्वारे से जोड़ेगा और यह भारतीय सिख श्रद्धालुओं के लिए वीजा मुक्त आवागमन सुगम बनाएगा। इसके बाद श्रद्धालुओं को करतारपुर साहिब की यात्रा के लिए केवल एक परमिट प्राप्त करना होगा जिसकी स्थापना 1522 में गुरु नानक देव ने की थी.

गलियारे के बारे में पूछे जाने पर अमेरिका की विदेश विभाग के प्रवक्ता मोर्गन ओर्टागुस ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह निश्चित तौर पर एक अच्छी खबर है, हम इसे प्रोत्साहित करते हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम ऐसे किसी भी बात का बहुत समर्थन करते हैं जो भारत और पाकिस्तान के लोगों के बीच संबंधों के बढ़ावा देता है.’’ यह भी पढ़े-करतारपुर कॉरिडोर पर भारत-पाक के बीच वार्ता खत्म, वीजा फ्री एंट्री सहित 80 फीसदी मुद्दों पर दोनों देशों के बीच बनी सहमति

पाकिस्तान भारतीय सीमा से गुरूद्वारा दरबार साहिब तक एक गलियारे का निर्माण कर रहा है जबकि डेरा बाबा नानक से सीमा तक दूसरे हिस्से का निर्माण भारत द्वारा किया जाएगा.

करतारपुर साहिब डेरा बाबा नानक गुरूद्वारे से करीब चार किलोमीटर दूर पाकिस्तान के नरोवाल जिले में स्थित है. उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने गत वर्ष 26 नवम्बर को गुरदासपुर जिले में करतारपुर गलियारे की आधारशिला रखी थी.

Share Now

संबंधित खबरें

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Winner Prediction: रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Lahore Pitch Report And Weather Update: आज लाहौर में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Preview: लाहौर में आज रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Live Streaming In India: रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त